एक दिवसीय सेमिनार चिंतन शिविर शिविर चंपारण में पहुंचे प्रदेश भर के देवांगन सदस्य एवं पदाधिकारी गोपाल भवन चंपारण में बैठक जारी - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, August 31, 2021

एक दिवसीय सेमिनार चिंतन शिविर शिविर चंपारण में पहुंचे प्रदेश भर के देवांगन सदस्य एवं पदाधिकारी गोपाल भवन चंपारण में बैठक जारी

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

 चंपारण में प्रदेश देवांगन कल्याण समाज का चिंतन शिवि

गोपाल भवन चंपारण में बैठक जारी 

रायपुर  / अभनपुर  / प्रदेश देवांगन कल्याण छत्तीसगढ़ द्वारा आज गोपाल धर्मशाला चंपारण(अभनपुर) में एक दिवसीय सेमिनार चिंतन शिविर का कार्यक्रम आयोजित किया गया है आज के चिंतन शिविर का शुरुआत दोपहर 2 :00 बजे से प्रारंभ की गई जिसमें समाज के प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारी गण कार्यकारिणी व संरक्षक गण व  सलाहकार सहित समाज के सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थित है वही बैठक में प्रदेश की महिला सदस्य भी उपस्थित हैं इस सामाजिक चिंतन शिविर में छत्तीसगढ़ शासन खनिज एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन जी भी पहुंचे हुए हैं जिनका देवांगन समाज के द्वारा स्वागत किया गया एवं उनके उपस्थिति में चिंतन शिविर पर विचार विमर्श कार्य अभी जारी है। 

बतादे की इस शिविर में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप देवांगन जी जगदलपुर से एवं श्री अमृत देवांगन कोषाध्यक्ष चारामा-कांकेर से एवं श्री परस देवांगन जी सचिव तिरंगा-भाटापारा से पहुंचे है. साथ ही प्रदेश के सभी जिलों एवं मंडल से देवांगन समाज के सदस्य व पदाधिकारी गण इस बैठक पर शोभमान है. इस बैठक में समाज की गतिविधियों को आगे बढ़ाने एवं समाज की कुरीतियों को दूर करने एवं समाज के उत्थान विकास और प्रगति के विषय में चिंतन शिविर पर चिंतन मनन का कार्य सामाजिक बंधुओं के द्वारा एक दूसरे की मन की बात की जा रही है अभी समाचार प्रकाशित किए जाने तक गोपाल भवन चम्पारण में एक दिवसीय चिंतन शिविर में सामाजिक चर्चा जारी है।