अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन प्रेस कान्फ्रेन्स एवं शहीद परिवारों का सम्मान समारोह हुआ संपन्न - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, September 1, 2021

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन प्रेस कान्फ्रेन्स एवं शहीद परिवारों का सम्मान समारोह हुआ संपन्न

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / राजिम  :-  29 अगस्त  2021 को राजिम में जिला गरियाबंद की टीम का  अनावरण हुआ। यह कार्यक्रम एक अपने आप में संक्षिप्त एवं पूर्ण रहा। और साथ ही साथ बहुत ही अद्धभुत भी रहा।  इस कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों   की  सम्मान एवं मानव अधिकार के बारे में वृस्तृत जानकारी हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य चन्द्राकर , यामिनी बघेल , मोनालिसा जी  एवं श्री जितेंद्र हासवानी द्वारा दिया गया। साथ  ही साथ गरियाबंद टीम को  I. D.  कार्ड  वं मनोनयन पत्र दिया गया और कार्यक्रम की समापन पर  सभी सदस्यों को समृति चिंह भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया  कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथि व  सदस्यों के लिए सुरुचि पूर्ण भोजन व्यवस्था की गई थी । 

 इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से व्यवस्थित सजाने और संवारने में विशेष रुप से योगदान रहा  , हिमांचल साहू जी, बैसाखू राम साहू जी , कमलेज़ बघेल जी ,मानिकपुरी जी, मधुबाला रात्रे जी , हेमंत सोनकर जी एवं सभी टीम सदस्यों  का सराहनीय सहयोग रहा। इसमे विषेश रूप से आदित्य चन्द्राकर सर का बहुत योगदान एव मार्गदर्शन रहा।
भविष्य में ऐसे ही योगदान की हम सब आप से आशा करते हैं एवं टीम की  विस्तार और सफलता की कामना करते हैं।