(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
किसानों के साथ अन्याय बर्दास्त नही - पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय
गरियाबंद / राजिम:- भाजपा मंडल राजिम किसान मोर्चा के तत्वावधान में ग्राम कौंदकेरा में प्रथम बैठक आयोजित की गई , किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों से छल कर रही है, अपने किये हुये वायदे को पूरा नही करना उनके चाल, चरित्र को उजागर कर रही है। भोले भाले किसानों को झूठ बोलकर सत्ता हासिल करना कांग्रेस की फिदरत है। उन्होंने मोदी सरकार के किसानों हित मे किये गये कार्यो को जनता तक पंहुचाने का आग्रह कार्यकर्ताओ से किया।
साथ ही पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने भी कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि भाजपा के 15 वर्षों के कार्यकाल में किसानों के लिये अनेक प्रकार के योजना बनाया गया था, किंतु वर्तमान सरकार किसानों को गुमराह कर वोट बैंक की राजनीति कर रही है। खाद बीज की किल्लत लगातार बनी हुई है। किसानों सरकार की जन विरोधी नीति के चलते आत्म हत्या करने को मजबूर हो रहे है। भूख व कर्ज में डूबे किसानो के प्रति कांग्रेस सरकार की उदासीन है। पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय बर्दास्त नही होगी, बल्कि उन्होंने कांग्रेस की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान कार्यकर्ताओ से की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित राजिम मंडल अध्यक्ष कलम सिन्हा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमलेश साहू, जिला महामंत्री किसान मोर्चा मनीष हरित, किसान मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव चंद्राकर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष लाल साहू सुबोध साहू मोहन साहू मन्त्री मकसूदन साहू गिरिराज साहू ज्ञाननंद साहू महामंत्री ओमप्रकाश आडील दशरथ यादव सोमनाथ पटेल बंशी साहू गोविंद साहू गोपी ध्रुव दीपक साहू एशकुमार साहू दिन्जू साहू लिलाराम साहू ताम्रधवज साहू मदन लाल साहू धनी राम साहू हलधर पटेल ईश्वरी पटेल दिलीप शर्मा जीवन साहू टिकाराम खिलेश्वर रेखू जनक पुनरद राम मनोज नीलकंठ साहू बंशी लाल साहू किशोर पटेल राजेश परमार खुमान साहू फुल्जी साहू चंद्रहास साहू परस राम बिसंभर तकेश्वर भुषण साहू शिवदयाल पवन कुमार साहू कालूराम व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम की संचालन किसान मोर्चा महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने किया