नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद शिविर का आयोजन जतमई धाम में - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, August 23, 2021

नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद शिविर का आयोजन जतमई धाम में

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माँ जतमई धाम में एम जी एम नेत्र संस्थान एवं मां जतमई मातारानी संयुक्त तत्वधान में  निशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं मोतियाबिंद शिविर का आयोजन आर्थिक रूप से कमजोर मरीजो के लिए  25 अगस्त को भंडारा कक्ष में समय 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजन किया गया है।साथ ही शिविर में भोजन व्यवस्था का भी ब्यवस्था है।इस शिविर में 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिला पुरुषों का जांच किया जाएगा।माँ जतमई सेवा समिति के रघुराज सिंह ठाकुर,नारायण साहू,भोजराम सिन्हा,भूपेंद्र साहू,कन्हैया ध्रुव,गिरधर ध्रुव,रामशरण साहू,धीरपाल साहू,यादराम साहू,बिसहत ध्रुव सहित पदाधिकारियों ने इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।