उत्कृष्ट शिक्षकीय कार्य के लिए शिक्षक भागचंद हुए सम्मानित - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, August 17, 2021

उत्कृष्ट शिक्षकीय कार्य के लिए शिक्षक भागचंद हुए सम्मानित

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / स्वतंत्रता दिवस के 75 वां वर्षगांठ के अवसर पर उत्कृष्ट शिक्षकीय कार्य के लिए शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी सम्मानित हुए।आजादी के 75वां स्वतंत्रता दिवस केअवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधीश गरियाबंद निलेश कुमार क्षीरसागर द्वारा,जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल,अपर कलेक्टर चौरसिया सर,जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर,सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग एल आर कुर्रे,राजीव गाँधी शिक्षा मिशन समग्र शिक्षा विभाग के जिला मिशन समन्वयक श्याम कुमार चन्द्राकर,एवं जिला स्तर के समस्त अधिकारियों के उपस्थिति में कलेक्टर सभा कक्ष में 15 अगस्त को शिक्षा सत्र 2020- 2021 के लिए उत्कृष्ट शिक्षकीय कार्य के लिए प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया।साथ ही जिला के 7 उत्कृष्ट शिक्षको को भी सम्मानित किया गया।शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना (कोविड -19)के समय अपने विद्यालय ग्राम भेंडरी में ग्राम पंचायत पदाधिकारी, शाला प्रबंधन समिति सदस्यों, पालको के सहमति से   ग्राम के पढ़े लिखे बहुओ,बेटियों, युवकों को शिक्षा सारथी के रूप में सहयोग लेकर एवं सहयोगी शिक्षकों के विशेष सहयोग से 10 अगस्त 2020 से 30 जुलाई 2021 तक निरंतर पढ़ाई तुंहर पारा मोहल्ला क्लास सँचालित कर बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा में बनाये रखा।ग्राम भेंडरी में संचालित मोहल्ला क्लास का निरीक्षण करने शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला का आगमन 23 अगस्त 2020 को हुआ था। डॉ आलोक शुक्ला द्वारा मोहल्ला क्लास निरीक्षण पश्चात बच्चों के स्तर देखकर ग्रामीणों के सहयोग के लिए प्रशंसा  किया गया था। निरंतर मोहल्ला क्लास के लिए सी जी स्कूल डॉट इन ऑनलाइन पोर्टल में पढाई तुंहर पारा में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष ढालसिह ध्रुव एवं प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी को राज्य स्तर पर हमारे नायक के रूप में चयन होकर जिले को गौरांवित किया था।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर के हाथो सम्मानित होने पर ग्राम भेंडरी एवं संकुल केंद्र लोहरसी के शिक्षको ने प्रसन्नता व्यक्त कर हार्दिक बधाई दी।बधाई देने वालों में सरपंच मोहनलाल साहू,उपसरपंच आनन्द साहू,चिमन वर्मा,चन्दन साहू,सोमनाथ साहू ,लक्ष्मी कांतसाहू,खेलू राम साहू,पोषण साहू,ढालसिह ध्रुव, डोमार सिंह ध्रुव,गिरधारी साहू,टोमन लाल साहू,थनेश साहू,खेमुराम साहू,प्रियेश गोस्वामी शिक्षक लाल जी सिन्हा, टीकूराम ध्रुव,रेखराम निषाद, चंद्रभूषण साहू,भागीरथी साहू,चन्दन सिंह,ईश्वरी साहू,हरीश टांडे,सालिक साहू,हीरासिंह यादव, सुनीता चतुर्वेदी, वीणा ध्रुव, धनमत नेताम,आभा गंधर्व, सरिता गायकवाड़, संकुल प्राचार्य के एल कवर,समन्वयक दुलेश्वर सिन्हा  सहित संकुल केंद्र लोहरसी के सभी शिक्षकों ने बधाई दी।