एपीएल एवं बीपीएल परिवार जिसके नाम से पूर्व में गैस कनेक्शन नहीं है वे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, August 18, 2021

एपीएल एवं बीपीएल परिवार जिसके नाम से पूर्व में गैस कनेक्शन नहीं है वे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / 18 अगस्त 2021/ प्रधानमंत्री उज्ज्वला 2.0 योजना के तहत जिले के समस्त राशनकार्ड धारी परिवार की महिला मुखिया जिसके नाम से पूर्व में गैस कनेक्शन नहीं है ऐसे राशन कार्ड धारी परिवार को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन ईकेवाईसी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा । गैस कनेक्शन हेतु एपीएल एवं बीपीएल राशन कार्डधारी परिवार जिसके नाम से पूर्व में गैस कनेक्शन नहीं है, पात्र होंगे। कनेक्शन हेतु महिला मुखिया का आधार एवं राशन कार्ड में  दर्ज समस्त सदस्यों का आधार कार्ड, महिला मुखिया का बैंक खाता एवं महिला मुखिया का पासपोर्ट साईज के दो फोटो संलग्न करना होगा। हितग्राही निकटतम गैस एजेंसी से संपर्क कर निर्धारित फार्म भरते हुए उक्त योजना लाभ उठा सकते हैं।