स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित करते हुये सभी सदस्यों को साड़ी भेट कर सम्मानित किया गया - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, August 18, 2021

स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित करते हुये सभी सदस्यों को साड़ी भेट कर सम्मानित किया गया

 

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

 गरियाबंद  / गरियाबंद पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर के अध्यक्षता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान सुखनंदन राठौर ,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर श्रीमान रूपेश कुमार डाण्डे एवं रक्षित निरीक्षक श्रीमान उमेश राय कि उपस्थिती में आज दिनांक 18.08.2021 को जिला स्तरीय पुलिस सखी सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक भवन मैनपुर मे थाना मैनपुर पुलिस द्वारा किया गया कार्यक्रम में ग्राम मैनपुर ,छुईया ,बोईरगांव ,दरीपारा

,कोसमी , अंदोरा , आमदी ,मोहलाई बरदुला ,जांमगांव (फिंगेश्वर), कौन्दकेरा पुरैना ,बिरौनी , गोपालपुर के अधिक से अधिक महिला पुलिस सखी उपस्थित हुये । उपस्थित पदाधिकारी द्वारा अपराध नियंत्रण ,महिला जागरूकता शसक्तीकरण , महिलाओ पर घटित अपराध का रोकथाम, नशा मुक्ती, शिक्षा स्वास्थ्य, इत्यादि के संबंध जानकारी देते हुये पुलिस हमेशा जनता के सेवा और सुरक्षा के लिये है इस बात से अवगत कराया गया
 पुलिस सखीयों का उत्साह वर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस सखी प्रमुख को 
स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित करते हुये सभी सदस्यों को साड़ी भेट कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में थाना प्रभारी थाना मैनपुर निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह,सउनि सुरेश निषाद ,प्रधान आरक्षक संतोष ठाकुर,धर्मेन्द्र ठाकुर आरक्षक चन्द्रशेखर ध्रुव ,बीरबल नेताम ,रविकांत ठाकुर ,सतीश सोनकर , तिजउराम गौर,मेलाराम टंडन , पुरषोत्तम डहाटे का सराहनिय भुमिका रही ।