कलेक्टर ने परिवार सहित किया भूतेश्वर नाथ मंदिर का दर्शन , गरियाबंद के खुशहाली की कामना की - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, August 3, 2021

कलेक्टर ने परिवार सहित किया भूतेश्वर नाथ मंदिर का दर्शन , गरियाबंद के खुशहाली की कामना की

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  /  सावन मास के दूसरे सोमवार को कलेक्टर निलेश सागर ने सपरिवार मरोदा पहुंच बाबा भदेश्वर नाथ की पूजा अर्चना कर गरियाबंद जिले के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ भूतेश्वरनाथ सेवा समिति के सदस्य प्रकाश रोहरा भी मौजुद थे। कलेक्टर ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और दुग्गाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इसके बाद समिति सदस्य प्रकाश रोहरा के साथ मंदिर प्रांगण का निरीक्षण किया। परिसर में अन्य सभी मंदिरो के भी दर्शन किए। प्रकाश रोहरा ने उन्हे भूतेश्वरनाथ मंदिर के इतिहास और इससे जुड़े धार्मिक तथ्यो की जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने कहा कि दूर दराज से यहां श्रध्दालु और कावरिया आते है। जिसे देखते हुए भूतेश्वरनाथ को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के सांस्कृतिक मंत्री अमरजीत भगत ने भी सांस्कृतिक विभाग के माध्यम से भूतेश्वर नाथ मंदिर को पर्यटन के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं इसके अनुरूप कार्य योजना तैयार की जा रही है। इस अवसर पर समिति ने कलेक्टर नीलेश क्षीर सागर का साल साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित भी किया। प्रमुख रूप से भूतेश्वरनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष वीरभान दास रोहरा, बलेश सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
फोटो क्रमांक 10 भूतेश्वरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए कलेक्टर।