पूर्व कृषि मंत्री श्री साहू ने स्वयम्भू शिवलिंग भूतेश्वरनाथ के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, August 17, 2021

पूर्व कृषि मंत्री श्री साहू ने स्वयम्भू शिवलिंग भूतेश्वरनाथ के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद

 गरियाबंद / सावन मास के सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने गरियाबंद के ग्राम मरोदा स्थित स्वयम्भू शिवलिंग भगवान भूतेश्वरनाथ महादेव के दर्शन कर शिवलिंग में जलाभिषेक करते हुए क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर भाजपा नेता अजय रोहरा, प्रचार-प्रसार मंत्री राधेश्याम सोनवानी, युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी रितेश यादव, किशोर देवांगन, ईश्वरी
देवांगन मौजूद थे। सावन माह के अंतिम सोमवार होने के चलते जिले सहित अन्य जिलों से बड़ी संख्या में कांवरिए और शिवभक्त पहुंचे हुए थे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात किए गए थे। शिवालय बोल बम के जयकारों से गुंजायमान था। पूरा माहौल शिवमय हो गया था। वहीं भुतेश्वरनाथ धाम में देर शाम तक शिवभक्तों का तांता लगा रहा।