(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
रायपुर / अभनपुर :- भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, उपभोक्ता विभाग द्वारा प्रदेश देवांगन कल्याण समाज अध्यक्ष , व्यवसायी राईस मिलर , पूर्व जिला पंचायत सदस्य , पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रदीप देवांगन को छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भारतीय खाद्य निगम की सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनकी सदस्यता की अवधि दो साल होगी । ज्ञात हो कि केंद्र सरकार द्वारा उपभोक्ता मामले के लिए छग राज्य में 3 लोगो का मनोनयन किया गया है उनमें से प्रदीप देवांगन जी भी है जो केंद्रिय समिति द्वारा संचालित सम्बंधित मामलों पर अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे ।उनके मनोनयन पर अभनपुर के युवा अध्यक्ष देवाँगन समाज भजन देवाँगन के द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया तथा बधाई प्रेशित किया गया इस अवसर पर गुलाब चंद देवाँगन, परदेसी राम देवाँगन, दानेश्वर देवाँगन, दिलिप देवाँगन, मनहरन देवाँगन, चेतन, दिपक, रविश, पंकज, केवल गोलु, कुनाल, जय देवाँगन आदि उपस्थित थे
==================================