पीईटी एवं पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 08 सितम्बर को , जिले में 02 परीक्षा केन्द्र बनाया गया - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, September 6, 2021

पीईटी एवं पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 08 सितम्बर को , जिले में 02 परीक्षा केन्द्र बनाया गया

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

प्रथम पाली पीईटी में 109 एवं द्वितीय पाली पीपीएचटी में 308 परीक्षार्थी शामिल होंगे

गरियाबंद /06 सितम्बर 2021/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 08 सितम्बर बुधवार को पीईटी एवं पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी। प्रथम पाली में पीईटी प्रवेश परीक्षा पूर्वान्ह 9 से 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में पी.पी.एच.टी. प्रवेश परीक्षा अपरान्ह 2 से 5.15 बजे तक आयोजित होगी। व्यापम को प्राप्त आनलाइन आवेदन के अनुसार गरियाबंद जिला में पी.ई.टी.परीक्षा हेतु 109 एवं पी.पी.एच.टी. परीक्षा हेतु 308 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। जिले में शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय गरियाबंद एवं शासकीय कन्या उ.मा.शाला गरियाबंद 02 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। है। प्रवेश पत्र इंटरनेट के माध्यम से व्यापम के वेबसाईट से डाउनलोड कर प्राप्त किया जा सकता है। परीक्षा में
शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों को अपने साथ मूल पहचान पत्र, जिससे उनका पहचान किया जा सके, जैसे- वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, ई-आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एवं वर्तमान में बारहवीं परीक्षा की अंकसूची की मूल प्रति के साथ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा जारी किया गया प्रवेश पत्र साथ में लेकर उपस्थित होने कहा गया है। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षा हॉल में मोबाईल, कैल्कुलेटर, डिजीटल घड़ी एवं कंपास या पाउच लाना वर्जित है।
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री भूपेन्द्र कुमार साहू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय गरियाबंद के प्राचार्य डॉ. ए.आर.सी.जेम्स को-आर्डिनेटर व कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग श्री आशुतोष सारस्वत एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री बद्रीश कुमार सुखदेवे को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है तथा नायब तहसीलदार श्री अब्दुल वसीम सिद्धकी को उड़नदस्ता दल में दल प्रभारी तथा श्री श्याम कुमार चन्द्राकर डी.एम.सी. एवं सुश्री रीना धुर्वे कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) जनपद पंचायत गरियाबंद को दल सहायक बनाया गया है।  कोविड-19 महामारी से बचाव को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन के कोविड के संबंध में प्रावधान का पालन आवश्यक है, परीक्षार्थी मास्क लगा कर ही परीक्षा हाल में उपस्थित होंगे।