स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में डिग्री एवं डिप्लोमा हेतु प्रवेश - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, September 6, 2021

स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में डिग्री एवं डिप्लोमा हेतु प्रवेश

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / 06 सितम्बर 2021/छत्तीसगढ़ शासन पर्यटन विभाग के अधीन स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट केटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाईड न्यूट्रीशन रायपुर में राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं केटरिंग टेक्टनोलॉजी परिषद नोयडा से प्राप्त अनुमति अनुसार बैचलर ऑफ सांइस (हॉस्पीटिलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन, डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज सर्विस और डिप्लोमा इन हाउस कीपिंग पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है। उक्त डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्स हेतु शैक्षणिक सत्र 2021-22 में जिले के इच्छुक छात्र-छात्राओं की सूची प्राचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट केटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाईड न्यूट्रीशन सेक्टर 40 ऊपरवारा अटल नगर नवा रायपुर आमंत्रित की गई है। बैचलर ऑफ सांइस (हॉस्पीटिलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन की अवधि 03 वर्ष (06 सेमेस्टर) है तथा डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन, डिप्लोमा
इन फूड एंड बेवरेज सर्विस और डिप्लोमा इन हाउस कीपिंग की अवधि डेढ़-डेढ़ वर्ष है। शैक्षणिक योग्यता बैचलर ऑफ साइंस (हॉस्पीटिलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन हेतु 12वीं पास एनसीएचएमसीटी जेईई 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण तथा डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज सर्विस और डिप्लोमा इन हाउस कीपिंग हेतु 12वीं पास 50 प्रतिशत अंको के साथ, आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित है। उक्त कोर्स में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं का शिक्षण शुल्क एवं हॉस्टल फीस का वहन जिला प्रशासन द्वारा किया जायेगा। उक्त कोर्स में प्रवेश के इच्छुक छात्र जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक-07 में सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री पोषण साहू मोबाईल नम्बर-9827139017 से संपर्क कर सकते हैं।