स्वछता पखवाडा़ व स्वच्छ भारत अभियान के अंर्तगत 27 सी जी बटालियन रायपुर द्वारा स्वछता अभियान - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, September 2, 2021

स्वछता पखवाडा़ व स्वच्छ भारत अभियान के अंर्तगत 27 सी जी बटालियन रायपुर द्वारा स्वछता अभियान

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / स्वच्छ भारत अभियान एवं स्वच्छता पखवाडा़ प्रारम्भ होने पर पंडित रामबिशाल पान्डेय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम के एन सी सी के कैडेटों द्वारा विद्यालय परिसर  एवं आसपास में साफ सफाई एवं श्रमदान किया गया एवं नगर तथा विद्यालय  घर मुहल्ले नगर एवं देश को स्वच्छ रखने का संकल्प लेकर स्वचछ भारत- स्वस्थ भारत शपथ लिया।

हम सब स्वच्छ भारत अभियान को अपने जीवन का एक हिस्सा बना लें तो वो दिन दूर नहीं जब भारत का सिर्फ एक शहर ही नहीं अपितु संपूर्ण भारत स्वच्छ हो जायेगा । उक्त भावना से परिपूर्ण उत्साही एन सी सी छात्रों ने विद्यालय प्रांगण के भीतर व बाहर कूड़े-करकट को साफकर व ठोस व तरल कचरों को अलग अलग
कूड़ेदान में डालने का महत्व अन्य विद्यालयीन छात्रों को भी महत्व बताया । तदुपरांत समीपस्थ गली मोहल्लों में साफ सफाई कर रहवासियों को अस्वच्छ वातावरण से होने वाली बीमारियों परेशानियों से अवगत कराया एवं साफ सफाई के महत्व व  दूरगामी फायदों के प्रति जागरूकता का भरसक यत्न किया ।