(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / राजिम :- राजिम नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा जितेंद्र सोनकर जो कि कांग्रेस के समर्थन से नगर पंचायत राजिम के अध्यक्ष पद में निर्वाचित हुई थी विगत दिनों अपने तीन पार्षदों साथियों सहित भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के समक्ष भाजपा प्रवेश किये हैं क्योंकि विगत चुनाव मैं उक्त व्यक्तियों के द्वारा भाजपा से इस्तीफा देकर पार्षद का चुनाव लड़ा गया था उक्त घटनाक्रम के बाद पार्टी ऐसे कार्यकर्ताओं को जो पार्टी से बाहर जाकर चुनाव लड़ते हैं उसे स्वमेव निष्कासित माना गया है नगर पंचायत अध्यक्ष एवं तीन पार्षदों के द्वारा पार्टी में शामिल होने के बाद की स्थिति पर चर्चा करने हेतु संगठन के जिला अध्यक्ष के निर्देशन पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पार्षद दल का बैठक आहूत किया गया जिसमें पार्टी में पुनः प्रवेश करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करते हुए पार्टी के रीति नीति पर चलने एवं पार्टी के अनुशासन को बनाए रखने के संबंध में कहा गया नगर पंचायत अध्यक्ष के आग्रह पर बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं पार्षदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के p,I,c गठन पर अपनी राय व्यक्त किए एवं सहमति प्रदान की उक्त बैठक में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू जिला के उपाध्यक्ष महेश यादव एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुश्री छाया राही एवं मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा एवं सभी पार्षद वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहे उक्त जानकारी मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा के द्वारा पत्रकारों से चर्चा किया
