शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी मे 38 दिन का सूखा राशन गुणवत्ता युक्त वितरण किया गया - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, September 27, 2021

शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी मे 38 दिन का सूखा राशन गुणवत्ता युक्त वितरण किया गया

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / फिंगेश्वर  :- छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी संकुल केंद्र लोहरसी में नया शिक्षा सत्र 2021-2022का 16 जून से 31 जुलाई तक कुल 38 दिन का सूखा राशन सरपंच ग्राम पंचायत भेंडरी मोहनलाल साहू, ढालसिंह ध्रुव अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, डोमार सिंह ध्रुव अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति पूर्व माध्यमिक शाला के उपस्थिति में शाला में दर्ज 138 बच्चों के पालको को उच्च गुणवत्ता युक्त चांवल,दाल,अचार,नमक, तेल  का शासन निर्देशानुसार पैकेट बनाकर कोरोना गाइड लाइन

का पालन करते हुए आज 27 सितम्बर को शाला प्रांगण में वितरण किया गया। शासन द्वारा 08वा बार सूखा राशन दिए जाने पर पालको ने  प्रसन्नता व्यक्त कर खुशी जाहिर किया।शाला के प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी द्वारा सभी पालको को अभी चल रहे बेसलाइन आकलन के सम्बंध में जानकारी देकर प्रति दिन 50 प्रतिशत बच्चों को नियमित स्कूल भेजने कहा ताकि बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिल सके।सूखा राशन एवं आकलन के सम्बंध में जानकारी मिलने पर फुलेश्वरी साहू, झम्मन सेन,चमेली सेन,खेलुराम साहू,वेदलता गोस्वामी, गोदावरी बाई, लीला बाई सहित पालको ने प्रसन्नता व्यक्त की।सूखा राशन वितरण एवं आकलन परीक्षा को सफल बनाने में प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी, शिक्षक लालजी सिन्हा, टीकूराम ध्रुव, रेखराम निषाद,मध्यान्ह भोजन संचालन कर्ता समहू के सदस्य गोदावरी, बिसाहिन बाई, ढालसिह साहू,एमन साहू,डोमार सिंह ध्रुव,देवकी ध्रुव,लीला साहू का योगदान रहा।