(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
ग्राम पंचायत कोपरा के संबंध में जिला स्तरीय जांच समिति गठित
गरियाबंद / 27 सितम्बर 2021/ ग्राम पंचायत कोपरा के उप सरपंच श्री राजेश यादव एवं अन्य 04 पंचों के द्वारा ग्राम पंचायत कोपरा के सरपंच और सचिव के विरूद्ध शिकायत प्राप्त होने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल द्वारा जिला स्तरीय जाँच समिति गठित किया जाकर जाँच हेतु निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में 04 सितम्बर 2021 को उप संचालक पंचायत, तकनीकी समन्वयक मनरेगा एवं जिला समन्वयक जिला पंचायत गरियाबंद द्वारा ग्राम पंचायत कोपरा में शिकायत जॉच हेतु पहूँचे। जांच के दौरान शिकायतकर्ता उप सरपंच एवं पंचों और सरपंच सचिव तथा अन्य पंचों का बयान दर्ज किया गया है। जाँच समिति द्वारा प्रस्तुत जाँच प्रतिवेदन में पाये गये
तथ्यों के आधार पर कार्यवाही की जावेगी। विदित हो कि इसके पूर्व भी ग्राम पंचायत कोपरा में बिना सक्षम अधिकारी से स्वीकृति प्राप्त किये भंगाडबरी को 14वें वित्त मद की राशि से पटवाया गया है, जिसमें तत्कालीन सचिव श्री दीनूराम यदु के विरूद्ध विधिवत विभागीय जॉच की कार्यवाही किया जाकर वित्त आयोग के नियमों के विरूद्ध भंगाडबरी पटवाये जाने के कारण 1 लाख 50 हजार रुपये की वसूली संबंधित सचिव एवं सरपंच श्रीमती डॉली साहू से किये जाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा.) राजिम को पत्र लेख किया गया है।

