(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
स्वच्छता पखवाड़ा में पहुंचे सेवानिवृत्त प्रधान पाठक सदाराम साहू
गरियाबंद / फिंगेश्वर :- माता उन्मुखी करण के कार्यक्रम शासकीय नवीन प्राथ. शाला टेड़ाही पारा कौन्दकेरा स्कूल में मुख्यअतिथि की आसंदी पर विराज मान सदा राम साहू सेवा निवृत्त प्रधान पाठक ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा एवं साक्षरता सप्ताह के साथ ही साथ माता उन्मुखी करण द्वितीय चरण के कार्यक्रमो में पढ़ने वाले बच्चे स्कूलो की ओर आकर्षित हो रहा है ।स्कूलो में नाना प्रकार के खेलकूद फूगड़ी ,कुर्सी दौड़, रंगोली, चित्र कला प्रतियोगिता, गीत कविता व जनऊला के साथ ज्ञान की बाते ग्रहण कर रहे है। छात्रों के
माताओं को विशेष रूप से आंगना म शिक्षा के तहत माताओं के द्वारा घरेलू काम काज करते हुए बच्चों को पढाये।भोजन के पहले व शौच के बाद हाँथो को साबून से धोकर स्वच्छता की बात शिक्षको के द्वारा दिया जा रहा है।उक्त बातें साहू जी ने अपने उदबोधन में कहा। कार्य क्रम की अध्यक्षता मुन्ना लाल देवदास संकुल समन्वयक विशेष अतिथि अरविंद चौहान अध्यक्ष ग्राम विकास समिति विष्णु साहू अध्यक्ष शाला विकास समिति मास्टर ट्रेनर लक्ष्मीन साहू, रेखा राजपुत मेडम एवं नरेश साहू प्रधान पाठक, विमल कंवर शिक्षक पालकगण शंकर विश्वकर्मा, श्रीमति टोमिन यादव ,हितेश्वरी साहू,सीता साहू, रूपाकंवर ,अश्वनी कंवर,दुजबाई साहू, आदि उपस्थित थें।
