भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद और आज्ञा के बिना कोई निर्माण कार्य सम्भव नही है -रोहित साहू - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, September 19, 2021

भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद और आज्ञा के बिना कोई निर्माण कार्य सम्भव नही है -रोहित साहू

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

जिस गांव के लोगो में एकता है वहाँ के विकास को कोई नही रोक सकता

गरियाबंद / फिंगेश्वर,राजिम- राजिम विधान क्षेत्र के विभिन्न ग्राम खुटेरी,परसदा कला,फिंगेश्वरी,चरभठ्ठी,पिपरछेड़ी में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 12 पाली विश्वकर्मा समाज खुटेरी एवं समस्त ग्रामवासीयों के द्वारा विश्वकर्मा जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू  तथा अन्य अतिथियों का भव्य स्वागत बैंड एवं आतिशबाजी के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात भगवान विश्वकर्मा के प्रतिमा विराजित कर उनकी पूजा अर्चना कर प्रारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रोहित साहू जिला पंचायत सदस्य,अध्यक्षता श्रीमती किर्ती गजेन्द्र निषाद जनपद पंचायत फिंगेश्वर, विशेष अतिथि श्रीमती लक्ष्मी छबीराम साहू सरपंच ग्राम पंचायत खुटेरी रहे।

कार्यक्रम को सभी अतिथियों के द्वारा संबोधित किया गया सभी ने ही भगवान विश्वकर्मा के महिमा के बारे में बताया वही मुख्य अतिथि के रूप में पधारे रोहित साहू ने समस्त ग्रामवासी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उद्धबोधन प्रारम्भ किया और कहा कि सृष्टि के पालन हार भगवान ब्रम्हा विष्णु महेश है तो वही निर्माण करने का अधिकार कोई देवी देवता को है तो वह भगवान विश्वकर्मा को है और उनके पांच पुत्र एवं पांच पुत्री हुए। भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद और आज्ञा के बिना कोई निर्माण कार्य सम्भव नही है,
प्रत्येक कार्य के नीव के लिये औजार निर्माण लौहार समाज के भाईयों द्वारा किया जाता है। चाहे सुई से लेकर तलवार,सायकल से लेकर हवाई जहाज,घर से लेकर बहु मंजिला इमारत धरोहर और हमारी देश के रक्षा के लिए टैंक तोप मिसाइल सभी कार्यों में विश्वकर्मा समाज के वंशज लोहार भाइयों व राजमिस्त्री भाइयो के परम्परागत कार्य से ही निर्मित किया जाता है।आगे कहा कि आज के समय में एक परिवार का एकता बनाये रखना मुश्किल होता है लेकिन गांव के सभी बड़े बुजुर्ग मिलके खुटेरी गांव को  एकता के सूत्र में बांध कर रखे है ऐसे एकता जहाँ होता है वहाँ के विकास कार्य को कोई रोक नहीं सकता और ऐसे आयोजन सभी मिलकर आयोजित करते रहते हैं ऐसे ही एकता सभी जगह होना चाहिए। वही जनपद सभापति कीर्ति निषाद ने कहा कि बिना कारीगर के रचनाकार सृजनात्मक कार्यो का विकास असम्भव है। सरपंच लक्ष्मी साहू ने कहा कि गांव में कृषि से लेकर बड़े बड़े उद्योगों कारखानों के कार्यों में इन्ही के सहयोग से सब कार्य सफल हो पाते है, ग्राम राज्य व राष्ट्र के विकास में इस समाज के कारीगरों का विशेष योगदान बताया है।
इस कार्यक्रम में राज्य स्तरीय अंडर 19 शतरंज प्रतियोगिता में चयन होने पर विश्वकर्मा समाज खुटेरी की बेटी महेश्वरी विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया। ग्राम के उभरते चित्रकार रोशन निषाद ने रोहित साहू को उनका हूबहू स्केच तैयार कर प्रदान किये जिस पर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए तथा जयंती समारोह की बधाई दिए । इस अवसर पर विश्वकर्मा समाज के शंकर विश्वकर्मा, धनेश विश्वकर्मा,गैंदराम, कलीराम,लेखराम, दौलत,लोमश,भुवन,सोहन,देवशरण,
भागवत,शालिक,कमलेश,ऐन सिंग साहू,लीला राम सेन,चिंताराम,रमऊ राम,बेनीशंकर,वेदप्रकाश, ग्राम परसदा कला से बिश्राम निषाद, कुलेश्वर निषाद,कौशलेंद्र साहू,रवि निषाद,होरी साहू,कमलेश साहू,ग्राम फिंगेश्वरी से युधिष्ठिर चंद्राकर, बालाराम साहू, गजेन्द्र,ठाकुर राम, ग्राम चरभठ्ठी से पोखराज साहू, मन्नूलाल,दिनेश,लीला राम,ग्राम पिपरछेड़ी से टंकेश्वर साहू,संतु साहू, उत्तम साहू,पुरण निर्मलकर एवं साहू जी के साथ आते किशोर साहू,प्रकाश साहू,तुकेश साहू एवं समस्त ग्रामवासीय उपस्थित रहे।