रायपुर जिला देवांगन समाज की प्रथम बैठक रविवार सम्पन्न हुई - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, September 5, 2021

रायपुर जिला देवांगन समाज की प्रथम बैठक रविवार सम्पन्न हुई

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

 रायपुर  / रायपुर जिला देवांगन समाज का त्रिवर्षीय कार्यकाल का प्रथम बैठक  दिनांक 05 सितम्बर 2021 दिन रविवार को ,स्थान - माँ परमेश्वरी भवन पुराना बिलासपुर रोड शंकर नगर सिमगा में दोपहर 12 बजे रखा गया था जो शौहद्र पूर्ण माहोल में सम्पन्न हुआ   इस बैठक में निम्नांकित विषयो पर चर्चा कर निर्णय लिए गए - रायपुर जिला देवांगन समाज का 7 निर्वाचित पदाधिकारियो समेत 51 कार्यकारिणी का मनोनयन कर संगठन का विस्तार किया गया

 - सामाजिक नियमावली पर चर्चा करते हुए 8 प्रकोष्ठ के अध्यक्ष का भी मनोनयन हुआ जिसमें सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष को दायित्व का निर्वहन हेतु नियमावली एवं पदाधिकारियो की सूची शौपा गया

- छात्रावाश निर्माण हेतु अध्यक्ष महोदय के द्वारा समाज के लोगो से सहयोग के लिए अपील किया गया

 - प्राप्त आवेदन के विषय मे चर्चा हुई जिनमे राज विस्तार का मामला आया जिसे अगले बैठक के लिए स्थगित किया गया

 - प्रदेश देवांगन कल्याण समाज के चुनाव हेतु वोटर लिस्ट कलेक्शन किया गया

इस बैठक के आयोजनकर्ता सिमगा राज हैं जिनके सहयोग से यह बैठक सम्पन्न हुआ

इस बैठक के मुख्यातिथि प्रदेश देवांगन कल्याण समाज के महासचिव आदरणीय परस देवांगन जी थे अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ईश्ववरलाल देवांगन जी कर रहे थे  बैठक का संचालन सचिव मनोहर देवांगन ने किया  इस बैठक में निर्वाचित पदाधिकारी उपाध्यक्ष रेखराम देवांगन जी,कोषाध्यक्ष शारद कुमार देवांगन जी, सहसचिव रवि देवांगन जी, कार्यकारिणी सदस्य जितेन्द्र देवांगन जी, जगदेव देवांगन जी के अलावा संरक्षक मेघनाथ देवांगन जी, बुधराम देवांगन जी, संजीव देवांगन जी, चंद्रभान
देवांगन जी,सलाहकार संतराम देवांगन जी, रामकुमार देवांगन जी, दिलीप देवांगन जी,प्रदेश महिला अध्यक्ष किरण देवांगन जी, जिला महिला अध्यक्ष रेणु देवांगन जी,युवा अध्यक्ष भजन देवांगन, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष लीलेस्वर देवांगन, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवलाल देवांगन, असंगठित कामगार प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र देवांगन, विद्यार्थी प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश देवांगन, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष भुवनेश्वर देवांगन, चम्पालाल देवांगन जी, नर्सिंग देवांगन जी, रघुनाथ देवांगन जी, सिमगा राज उपाध्यक्ष सरजू देवांगन जी, सचिव रामकुमार देवांगन जी, इत्यादि रायपुर जिला देवांगन समाज के अंतर्गत 11 राज व 8 मंडल से लगभग 350 देवांगन जन उपस्थित हुए थे