(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ने गरियाबंद जिला मुख्यालय स्थित शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लिए भाजपा युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष एवं नगर पालिका वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद वंश गोपाल सिन्हा को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। महाविद्यालय में होने वाले विभिन्न आयोजनो, बैठको एवं शासकीय कार्यो में सांसद प्रतिनिधि के रूप में वंश सिन्हा सहयोग प्रदान करेंगे। इस बाबत् सांसद चुन्नीलाल साहू ने एक पत्र गरियाबंद कलेक्टर को जारी किया है जिसमें वंश सिन्हा को शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सांसद प्रतिनिधि नियुक्त करने के निर्देश दिए है। वंश गोपाल सिन्हा ने सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर सांसद चुन्नीलाल साहू एवं भाजपा संगठन का आभार जताया है। ज्ञात हो कि इसी महाविद्यालय में अध्ययन करते हुए पूर्व वंश गोपाल सिन्हा छात्रसंघ के अध्यक्ष, सचिव एवं विश्वविद्यालय के प्रदेश सचिव भी रह चुके है। सांसद प्रतिनिधि बनने पर उन्हें सांसद चुन्नीलाल साहू, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, विधायक डमरूधर पुजारी, पूर्व विधायक गोवर्धन सिंह मांझी एवं संतोष उपाध्याय, मुरलीधर सिन्हा, बलेदव सिंह हुदंल, भीखुभाई मयाणी, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, नपा उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके, सत्यप्रकाश मानिकपुरी, मिलेश्वरी साहू, आसिफ मेमन, आशीष शर्मा, अजय रोहरा, राधेश्याम सोनवानी, सागर मयाणी, परस देवांगन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ योगी राज माखन, युगल समदरिया, बिन्दु सिन्हा, प्रहलाद ठाकुर, गुलेश्वरी ठाकुर, विष्णु मरकाम, प्रवीण यादव, पारस ठाकुर, धनंजय नेताम, तनु साहू, प्रतीक तिवारी, रितेश यादव, गुलशन सिन्हा, नूतन देवांगन, ओमप्रकाश दीवान, दयाशंकर सिन्हा, गजेन्द्र कुमार पुजारी, रूपनारायण पटेल, ओमप्रकाश दीवान, खेमराज साहू, दुर्गेश तिवारी, संजु साहू, सौरभ सिन्हा, ललित साहू, राहुल वर्मा, आयुष गुप्ता, अनुप चक्रधारी, मोहम्मद रजा हुसैन, फनीकेश साहू, सागर सिन्हा, टिकेश्वर पटेल, जगमोहन पटेल, पेकुराम नागेश, मनीष यादव, नोकेश्वर साहू, विक्की सिन्हा, रितु चक्रधारी, हेमंत सिन्हा, पुरण गोस्वामी, यश सिन्हा, आशीष मिश्रा, प्रवीण सिन्हा, अर्थव त्रिवेदी, गावेश साहू, लेखराम यादव, जय नायक, मुरली सिन्हा, राहुल मिठानी, विष्णु सोम, लल्ला साहु, यशवंत निर्मलकर, विहान कश्यप, नेमी सिन्हा, विकास मिश्रा, नमन सेन, ओमप्रकाश ध्रुव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओ ने बधाई दी है।
