(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / फिंगेश्वर :- छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा के निर्दशानुसार विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी(लोहरसी)में शाला में दर्ज 138 सभी बच्चों को एक जोड़ी निःशुल्क गणवेश का वितरण 4सितम्बर को शिक्षक दिवस के पूर्व दिया गया।शिक्षक दिवस रविवार के होने कारण शिक्षक दिवस के महत्व को बच्चों को बताकर सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के जीवन चरित्र से बच्चों को अवगत कराया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एव डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के छाया चित्र पर पूजा अर्चना के साथ हुआ।सरपंच मोहनलाल साहू द्वारा सभी बच्चों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए एक दिन अंतराल में नियमित स्कूल आकर पढ़ाई करने आहवान किया गया।साथ ही डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को आर्दश मान कर शिक्षा क्षेत्र मे आगे बढ़ने प्रेरित कियाकार्यक्रम में ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष खेलुराम साहू,शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष ढालसिंह ध्रुव,वेदलता गोस्वामी, लता साहू,लता ध्रुव,मालती साहू प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी ,शिक्षक गण लाल जी सिन्हा, टीकूराम ध्रुव,रेखराम निषाद,सफाई कर्मी रूपेश्वर साहू उपस्थित रहे।
