(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला कार्य समिति की प्रथम बैठक रविवार को सांस्कृतिक भवन में संपन्न हुई। मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि अभी से 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी कार्यकर्ता करें और आम जनता के बीच केंद्र सरकार की उपलब्धि और राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलता गिनाए।मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र को लेकर गांव गरीब और पिछड़ा वर्ग समाज के गरीब परिवारों के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई है, जिसका सीधा लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक के राजनीतिक इतिहास में पहली बार पिछड़े वर्गों की पीड़ा को अनुभव कर प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए 6 अगस्त 2018 को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का कार्य किया है, यह पिछड़ा वर्ग समाज के लिए उपलब्धि है। ओबीसी समाज से 27 सांसदों को केंद्रीय मंत्री बनाया गया है, निश्चित रूप से पिछड़ा वर्ग समाज के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
महासमुंद लोकसभा के सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि शिक्षा किसी समाज को सशक्त बनाने का सफल माध्यम है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़े वर्गों को आगे बढ़ाने की दृष्टि से केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय और सैनिक स्कूलों में पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए 27% आरक्षण का प्रावधान किया है, इससे पिछड़ा वर्ग समाज बेहतर शिक्षा और समग्र विकास से जुड़ेगा, वही मेडिकल एवं डेंटल कॉलेज में एडमिशन के लिए भी पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने के अलावा 10% आरक्षण इसी वर्ग के कमजोर छात्रों को देने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार देश के विकास के लिए संकल्पित है, कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राशन पहुंचाया गया है। श्री साहू ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के ऊपर आरोप लगाया कि ओबीसी वर्ग के आरक्षण के लिए सिर्फ ढिंढोरा पीटा है, केंद्र की सरकार ने तो लागू करके दिखा दिया है, छत्तीसगढ़ की सरकार से आम जनता निराश है, आने वाले समय में सबक सिखाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संगठन प्रभारी राकेश चंद्राकर ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि जिले में पिछड़ा वर्ग मोर्चा को सशक्त बनाना है, इस दिशा में सभी को कार्य करना होगा। कहा किअब तक केंद्र सरकार ने 80 करोड़ लोगों को कोरोना से बचाव के लिए निशुल्क वैक्सीन टीकाकरण अभियान चलाया है। मंडल में बैठक आयोजित करने के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जिनका दायित्व है कि संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करें। बैठक को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष देशबंधु नायक, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, वरिष्ठ नेता मुरलीधर सिन्हा, मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रिखी यादव, जिला मंत्री मिलेश्वरी साहू, मोर्चा के जिला महामंत्री रमेश सिन्हा, जय राम साहू, उपाध्यक्ष सोमप्रकाश साहू, काजू राम चक्रधारी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, रुद्रास साहू, लाला राम साहू, ईश्वर साहू, प्रवीण यादव धनंजय नेताम, वंशगोपाल सिन्हा, प्रमोद यादव, धनराज विश्वकर्मा, भागवत सिन्हा ,रामकुमार यादव, लंबोदर साहू, बलराज पटेल, लिकम साहू, बाबूलाल साहू, ईश्वर वर्मा, फरेंद्र देवांगन, तिरण यादव, कैलाश यादव, गणेश यादव, पदलोचन नागेश दयाराम यदु, संजय साहू, रोहित निषाद, विजय कुमार घनश्याम निषाद इत्यादि उपस्थित थे।
