(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / एकता परिषद के तत्वाधान में दिनांक 21/09/2021 से सुदूर वनांचल ग्राम डुमरबाहरा से क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर शांति और न्याय पद यात्रा का शुभारंभ किया गया उक्त पद यात्रा दिनांक 29/09/2021 को ग्राम हरदी कासरबाय पहुंचा तत्पश्चात् विशाल जनसभा का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मान.पी. व्ही.राजगोपाल जी संस्थापक एकता परिषद रहे एवं अध्यक्षता मान. फिरतु राम कंवर जी सभापति जिला पंचायत गरियाबंद विशिष्ट अतिथि श्री मति लोकेश्वरी नेताम जी जिला पंचायत सदस्य श्री रमेश शर्मा जी राष्ट्रीय महासचिव एकता परिषद श्रीमति इन्द्राणी ध्रुव जी सरपंच ग्राम पंचायत हरदी , मोतीराम साहू जी वरिष्ट समाज सेवी, बुधराम साहू जी ग्राम सुरक्षा समिति अध्यक्ष, रुप सिंह ठाकुर जी
, अरुण कुमार जी राष्ट्रीय परियोजना समन्वयक, प्रशांत कुमार जी संयोजक एकता परिषद, नुरानी जैन जी जिला संयोजिका, रमेश्वर निषाद जी श्रेत्रीय मुखिया रहे कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट पिता महात्मा गाँधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया सर्वप्रथम नुरानी जैन ने लगातार न्याय एवं शांति पद यात्रा के दौरान आम जनमानस आदिवासी अंचल में बसे लोगों की समस्या पर अपनी बात रखी क्षेत्रीय मुखिया ढेलऊ राम साहू जी ने मुख्य अतिथि राजा जी के समक्ष क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया श्री नेहरू साहू क्षेत्रीय मुखिया ने भी सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मांग जैसे वन पत्र धारी किसानों को भुमि स्वामी का हक दिलाने एवं पुर्व से काबिज भुमि हीन आदिवासी जनजाति एवं पिछड़ी जन जाती के लोगों को वन पत्र दिलाने की मांग रखा एवं महिला मुखिया लीला बाई साहू, महेश्वरी नेताम ने भी सभा को सम्बोधित किया और कहा कि जैसे सबरी के कुटिया में राम भगवान का आगमन हुआ था आज वैसे ही राजा जी हम जैसे वनांचल में बसे लोगों के कुटिया में आया है जिससे हम धन्य हो गए तत्पश्चात श्री फिरतु राम कंवर जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजा जी 2007 में जनादेश आंदोलन किए और दिल्ली दरबार तक लाखों कार्यकर्ता के साथ पदयात्रा किये जिसके कारण सरकार को वन अधिनियम लागू करना पड़ा राजा जी के बदौलत ही आज लाखों वनवासी भुमि हीन साथियों को वन अधिकार पत्र प्राप्त हुआ मुख्य अतिथि मान. श्री पी व्ही. राजगोपाल राजा जी ने विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे आदर्श राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी है जिन्होंने हमेशा हम सबको शांति के मार्ग मे चलना सिखाया है साथ ही मेरे गुरु विनोबा भावे जी ने जो सपना संजोया था जय जगत का नारा देकर उन्हीं के पदचिन्ह पर चलते हुए हम यह प्रयास कर रहे है कि कैसे हमारे वनांचल में बसे साथियों को जल जंगल जमीन का हक मिले जिसके लिए हम लगातार न्याय और शांति पद यात्रा कर रहे हैं आगे उन्होंने कहा कि एकता मे बहुत ताकत है और हम सभी एकजुट होकर जब तक शासन प्रशासन से शांति पुर्ण ढंग से मांग नहीं करेंगे तब तक हमें हमारा अधिकार नहीं मिल सकता साथ ही भारत सरकार से यह मांग करने कि बात कहा कि जैसे हर विभाग का मंत्रालय है उसी तर्ज मे एक शांति मंत्रालय का भी गठन करे !उक्त कार्य क्रम मे क्षेत्र से हजारों की जन संख्या मे लोग उपस्थित हुए कार्य क्रम का संचालन श्री नेहरू साहू ने किया एवं आभार उद्बोधन श्री दया लाल ध्रुव पुर्व सरपंच ने किया न्याय और शांति सम्मेलन कार्य क्रम में विशेष रुप से राम गुलाल सिन्हा, संयोजक प्रेरक संस्था, सीता राम सोनवानी , सलीम खान ग्वाल यादव, रुप सिंह साहू, भिखारी साहू, ग्वाल भुजिया, रामचरण, बैराम साहू, हनुमान ध्रुव, टीकू साहू हिरऊ राम, नरोना ध्रुव, हीरा बाई साहू, लीला बाई, हेमलता ध्रुव, झामिन बाई, गीता बाई, चंद्रवती साहू सुमित्रा विश्वकर्मा इत्यादि रहे



