छत्तीसगढ़ की बेटी माता कौशल्या जी के जन्म उत्सव पर श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ हुआ
गरियाबंद / पांडुका । चतुर्भुज सिरकट्टी आश्रम कुटेना मे श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ हुआ, कथा वचक श्री महंत सिया गोवर्धन शरण व्यास जी महाराज ने बताया कि प्रभु राम हमारे आचरण और हमारे उत्तम विचार में
अवश्य विराजमान होने चाहिए। यही उनकी सबसे बड़ी भक्ति है। उन्होंने आदर्श राजा, उत्कृष्ट भाई, श्रेष्ठ पुत्र, महान मित्र की भूमिका एक साथ निभाई तथा एक मानक स्थापित किया। श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ के समापन समारोह में श्री व्यास जी ने कहा कि प्रभु राम के नाम मात्र से रावण जैसे अत्याचारी का अंत हो जाता है और अंदर के सारे क्लेश पाप और कुविचार समाप्त हो जाते हैं। मन के रावण का अंत करें, स्वत: प्रभु राम की भक्ति मिल जाएगी। अन्याय पर न्याय की जीत के लिए प्रभु श्री राम ने विकट समुद्र को पार कर यह साबित कर दिया कि अन्याय और अत्याचार का हर समय विरोध करना ही मनुष्य का नैतिक कर्तव्य है। गुरुवार को श्रीराम कथा का समापन हुआ। इस कार्यक्रम के अवसर पर माहौल भक्तिमय हो गया। इस कथा महाज्ञान यज्ञ में दूर-दराज से काफी संख्या में भक्त पहुंचे थे

