(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / पाण्डुका - : समीपस्थ ग्राम कुरुद में ग्राम विकास समिति के तत्वावधान में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष त्रिदिवसीय रामसप्ताह का आयोजन हो रहा है, जिसका शुभारंभ आज दस बजे से होगा। कार्यक्रम आयोजन का मुख्य उद्देश्य पितरों की आत्मशांति और जनकल्याण है। कार्यक्रम का समापन रविवार 03/10/21 को तुलसीवर्षा एवं कृष्ण बाललीला के साथ होगा। उक्त जानकारी ग्राम विकास समिति के सचिव टोमन लाल साहू ने दिया।

