(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
ग्राम मदनपुर मे हुआ 100% कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य पूरा
ग्राम सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी कर्मचारी सहित मिलकर तैयार की गयी रणनीति रंग लाई
गरियाबंद, / जिले के गरियाबंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम मदनपुर ग्रामीणों की जागरूकता के चलते टीकाकरण कार्य में पूरी तरह से सफल हो गया है, कोविड-19 के बचाव के लिए टीकाकरण की अहमियत को समझने मे ग्रामवासियों ने देर नही की, बल्कि समय रहते सुरक्षात्मक पहलुओं पर ध्यान देते लगातार कोरोना टीकाकरण मे अहम सहयोग दिये। परिणाम यह हुआ कि अब मदनपुर मे 18+ एवं 45+ के सभी लोगों का शत प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण किया जा चुका है।
कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर, एवं जिला पंचायत के सी.ई.ओ. संदीप अग्रवाल के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विश्वदीप, जनपद पंचायत गरियाबंद के सी.ई.ओ. जिला चिकित्सा अधिकारी, हल्का पटवारी, पंचायत सचिव सहित जिला एवं जनपद के जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंच एवं नवयुवा क्रांति मदनपुर समिति के सदस्यों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानीन कार्यकर्ता, शिक्षक, महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों की कड़ी मेहनत एवं ग्रामवासियों का पूर्ण सहयोग रहा। टीकाकरण के प्रारंभिक चरण मे अफवाहों का का सामना अवश्य करना पड़ा, किंतु पटवारी हल्का, पंचायत सचिव, मितानीन एवं युवा क्रांति सदस्यों द्वारा ग्रामवासियों के सांथ बैठक आयोजित कर शत प्रतिशत टीकाकरण की लक्ष्य को पूरा करने के लिए सूची तैयार किया गया, ग्राम मदनपुर मे लक्षित सूची 18+ = 470 एवन 45+ =317 इस प्रकार कुल 787 का टीकाकरण हेतु लक्ष्य था। सूची के आधार पर डोर टू डोर जाकर लोगों को जागरुक कर टीकाकरण हेतु प्रेरित किया गया, 12 मई 2021 को अन्तर्राष्ट्रीय नर्सडे पर सभी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को टीकाकरण स्थल मे सम्मान कर उत्साह वर्धन किया गया, ग्राम के युवा सरपंच मोतीराम दीवान, उपसरपंच वेदप्रकाश यादव, पंचो सहित टीकाकरण स्थल मे डंटे रहे। हल्का पटवारी मनोज खरे गांव मुहल्ला मे घुमघुमकर चौक चौराहे से लोगों को टीकाकरण स्थल तक लाने का काम किया. वे अपनी वाहन से भी लोगों को टीकाकरण सेंटर तक लाने मे निःस्वार्थभाव से मदद किये। युवा क्रांति दल के अध्यक्ष पुष्पक निषाद भी व्हाटसाप ग्रुप एवं व्यक्तिगत संपर्क कर लोगों को टीकाकरण स्थल तक पहुंचाते गये। डाक्टर शर्मा पीपरछेड़ी, आर.एच.ओ. शिवेन्द देवांगन, एन.एन.एम. सुमित्रा सोनी टीकाकरण शिविर मे टीकाकरण करते समय भी लोगों को प्रेरित करते रहे, आर.ई.ओ. किशन कश्यप, पूर्व सचिव कीर्तन साहू, मितानीन संयोजक यशोदा यादव, आंबा. कार्यकर्ता उत्तरा निर्मलकर, जयंत्री विश्वकर्मा लगातार कोरोना टीकाकरण शिविर मे उपस्थित रहकर लोगों को जागरुक किया। ग्राम कोटवार, कामता नागेश, सेवाराम निषाद, नेपाल यादव,दयालु निषाद, पूर्व सरपंच एवं मितानीन जमुना ध्रुव, दुर्गा ध्रु्व, निर्मला यादव, खेमीन ध्रुव, दशोदा यादव, युवा क्रांति दल के सालिक नागेश, रामचंद ध्रुव, सोहन विश्वकर्मा, विनोद चौबे, सतीष ध्रुव, अशोक यादव, कांतिलाल यादव, रमेश गुप्ता, ग्राम पटेल सनत यादव सहित समस्त ग्रामीणों की सतत् प्रयास से ग्राम मदनपुर में 18+ =417 एवं 45+ के 317 लोगों का 100% कोरोना टीकाकरण पूर्ण किया गया।



