रत्नगर्भा अकादमी की निःशुल्क कक्षाएं 16 नवम्बर से इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन करा सकते हैं - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, November 12, 2021

रत्नगर्भा अकादमी की निःशुल्क कक्षाएं 16 नवम्बर से इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन करा सकते हैं

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

कलेक्टर द्वारा किया जायेगा शुभारंभ


गरियाबंद 12 नवम्बर 2021/ जिला प्रशासन द्वारा संचालित रत्नगर्भा अकादमी फॉर कॉम्पिटिटिव एग्जाम ’रेस’ की निशुल्क कक्षाएं 16 नवम्बर से प्रारंभ होगी। कलेक्टर श्री निलेश कुमार क्षीरसागर द्वारा 16 नवम्बर को अपरान्ह 3 बजे शुभारंभ किया जायेगा। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संचालित इस अकादमी में जिले के सी.जी.पीएससी प्रारंभिक परीक्षा एवं व्यापम द्वारा
आयोजित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग विषय-विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया जाता है। इस वर्ष अकादमी में कोचिंग की सुविधा प्राप्त के लिए प्रतियोगी शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय के परिसर में ’रेस’ कार्यालय में उपस्थित होकर कार्यालयीन समय में पंजीयन करा सकते है। सम्पर्क हेतु 9169166935/8461887193 मोबाईल नम्बरों पर कॉल किया जा सकता है। जिला प्रशासन ने जिले के
अधिक से अधिक युवाओं को ’रेस’ से जुड़कर अपनी तैयारियों को नये स्वरूप देने और अवसर का लाभ उठाने कहा है। ज्ञात है कि पिछले वर्ष से प्रारंभ हुए इस अकादमी में लगभग 300 से अधिक युवाओं ने कोचिंग की सुविधा का लाभ लेकर प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल किया था।