राष्ट्रीय उपलब्धि परीक्षा NAS का हुवा आयोजन गरियाबंद जिला में - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, November 12, 2021

राष्ट्रीय उपलब्धि परीक्षा NAS का हुवा आयोजन गरियाबंद जिला में

(चन्दन साहू )जिला गरियाबंद 

बच्चों की गुणवत्ता परखने हो रहा है जिले के 146 परीक्षा केंद्रों में हो रहा है आयोजन

 गरियाबंद  / भारत सरकार मानव संसाधन मंत्रालय एवं छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से पूरे राज्य एवं गरियाबंद जिले छुरा,देवभोग,गरियाबंद,मैनपुर,फिगेश्वर ब्लॉकों के चिन्हित स्कूलों के 146 केंद्रों पर राष्ट्रीय उपलब्धि परीक्षा का आयोजन 3859 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे।बड़े तैयारी के साथ लिया गया।बच्चों के शैक्षणिक स्तर को परखने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 12 नवम्बर को उपलब्धि परीक्षा का आयोजन गरियाबंद जिले सहित छत्तीसगढ़ में किया गया।इस परीक्षा में हमारे जिले से हजारों की संख्या में बच्चे सम्मिलित हुए है।इस परीक्षा की तैयारी

बच्चों और शिक्षको द्वारा बिगत माह से किया जा रहा है।इस परीक्षा का आयोजन एन सी ई आर टी के मार्गदर्शन में हुवा है।इस परीक्षा में इस बार कक्षा 3 री,5वी,8 वी एवं 10 वी के बच्चों को शामिल किया गया है।इसकी तैयारी पहले से ही मॉक टेस्ट के रूप में भी लिया गया है।इस परीक्षा को देखते हुए शिक्षको को दूसरे कार्यो से मुक्त रखा गया है।अलग अलग परीक्षा केंद्रों के अलग अलग केन्द्रायक्ष की नियुक्ति किया गया है।इस परीक्षा के आयोजन को लेकर व्यापक तैयारी किया गया है।परीक्षा का समय 10 से लेकर 12 बजे तक आयोजित किया गया।जिला शिक्षाधिकारी करमन खटकर,जिला मिशन समन्वयक श्याम चन्द्राकर ने बताया कि भारत सरकार द्वारा *NAS* का आयोजन किया जा रहा है एवम् 
जिलों में NAS के सफल आयोजन हेतु सचिव महोदय द्वारा जिला शिक्षा अधिकारियो को दायित्व सौंपा गया है। NAS के सफल संचालन हेतु चयनित कक्षा के शत प्रतिशत  विद्यार्थी कक्षा में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया।इसी तारतम्य में जिला शिक्षाधिकारी करमन खटकर एवं जिला मिशन समन्वयक श्याम चन्द्राकर ने जिले के विभिन्न स्कुलो का निरीक्षण किया गया।माध्यमिक शाला सोहागपुर, आश्रम शाला पण्टोरा,कन्या एवं बालक हायर सेकेंडरी स्कूल गरियाबंद का औचक निरीक्षण किया गया।जिसमें सफलता पूर्वक परीक्षा का संचालन किया गया।यह परीक्षा अपने आप मे खास है क्योंकि इस परीक्षा को ओ एम आर सीट के माध्यम से लिया जा रहा।जो बच्चों में उत्सुकता पैदा कर रहे है।इस परीक्षा के निरीक्षण के लिए जिला शिक्षाधिकारी करमन खटकर,जिला मिशन समन्वयक श्याम चन्द्राकर,विकासखण्ड शिक्षाधिकारी द्वय आर पी दास, शेखर मिश्रा,किसुन मतावले प्रदीप शर्मा,आर आर सिंग,बी आर सी द्वय महेश साहू,लखन साहू, ढुल्लू राम सोरी,एस के नागे,टिकेंद्र यदु ,जिले के प्राचार्य सहित जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी इस परीक्षा के सफल संचालन में लगे हुए है।पढ़ई तुंहर दुआर योजना के जिला मीडिया प्रभारी विनोद सिन्हा ने बताया कि गरियाबंद जिले के सभी विकासखण्डों में इस परीक्षा का सफल संचालन 146 परीक्षा केंद्रों में किया गया।