अर्जुन, शंकर, मनोज की अभिनव पहल का व्यापक असर, पाटसिवनी में हुआ रिकॉर्ड 180 कोविड टीकाकरण - - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, November 26, 2021

अर्जुन, शंकर, मनोज की अभिनव पहल का व्यापक असर, पाटसिवनी में हुआ रिकॉर्ड 180 कोविड टीकाकरण -

(चन्दन साहू ) गरियाबंद 

गरियाबंद  / छुरा / मुड़ागाँव  /कोरासी:- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़, जिला संघ गरियाबंद के जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट), शिक्षक अर्जुन धनंजय सिन्हा, छत्तीसगढ़ योग आयोग के योगविद, शिक्षक शंकर यदु और इंडियन रेडक्रास सोसायटी गरियाबंद संरक्षक मनोज पटेल के अभिनव पहल का व्यापक

असर ग्राम पंचायत पाटसिवनी में हुए रिकॉर्ड 180 कोविड टीकाकरण के रूप में देखने को मिला। विदित हो कि मनोज पटेल, शंकर यदु और अर्जुन धनंजय सिन्हा अलसुबह उठकर हफ्ते भर से गांव-गांव जाकर गीत, नारो, स्लोगन के माध्यम से लोगों को संपूर्ण टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे थे। तीनों की टीम ने मोगरा, चरोदा, कोसमबुड़ा, दादरगांव, बहेराभाठा,खुशरूपाली, बोडराबांधा, पाटसिवनी,
परसदा खुर्द, खुड़ियाडीही, पिपरहट्टा, जामली, अममलोर, लोहझर, कसहीबाहरा में गली-गली जाकर लोगों को अनिवार्य रूप से टीकाकरण करवाने के लिए जागरूक किया। उनके इस अभियान का व्यापक असर ग्राम पंचायत पाटसिवनी में देखने को मिला, जहां एक दिन में हुए कोविड टीकाकरण  में रिकार्ड 180 टीकाकरण हुए। जिसमें 103 लोगों ने प्रथम डोज और
77 लोगों ने द्वितीय डोज लगवाया। इस मुहिम में ग्राम के सरपंच श्रीमती तामेश्वरी ध्रुव, युवा सरपंच प्रतिनिधि चम्पेश्वर ध्रुव, पंचगण, ग्राम प्रमुख का विशेष योगदान रहा। सरपंच और सरपंच प्रतिनिधि चम्पेश्वर ध्रुव ने न केवल अपने पंचायत के ग्राम वासियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया,  वरन जागरूकता के त्रिमूर्तियों का
साथ देते हुए अमलोर व जामली के निवासियों को भी प्रेरित किया। रिकॉर्ड वैक्सीनेशन पर कोविड टीकाकरण जागरूकता अभियान के त्रिमूर्तियों समाजसेवी मनोज पटेल, शिक्षक योगाचार्य शंकर यदु और योगविद, जिला प्रशिक्षण आयुक्त, शिक्षक अर्जुन धनंजय सिन्हा का अंचल वासियों ने ख़ूब सराहना किया।