कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों को 37 लाख रूपये अनुग्रह राशि स्वीकृत - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, November 2, 2021

कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों को 37 लाख रूपये अनुग्रह राशि स्वीकृत

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

 शेष प्रकरणों को शीघ्र स्वीकृत करने की प्रक्रिया जारी

गरियाबंद  / 02 नवम्बर 2021/ माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली के निर्णय के अनुपालन में  राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा कोविड-19 से मृत प्रति व्यक्ति के लिए पचास हजार रूपये अनुग्रह सहायता राशि दिये जाने के प्रावधान के तहत छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रकरण तैयार किये गये है। जिसके परिपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री निलेश क्षीरसागर द्वारा कुल 74 प्रकरण
में कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के निकटतम परिजनों को कुल 37 लाख रूपये अनुग्रह राशि स्वीकृत करते हुये संबंधित तहसीलदारों को स्वीकृृत अनुदान सहायता राशि आधार लिंक्ड प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से पीड़ित व्यक्तियों के सीधे बैंक खाते में तत्काल भुगतान करने के निर्देश दिये है। जानकारी के तहत तहसील गरियाबंद से 38 प्रकरण, तहसील छुरा से 18 प्रकरण तथा तहसील देवभोग से 18 प्रकरण स्वीकृत किये गये है। शेष प्रकरणों को नियमानुसार स्वीकृत करने की प्रक्रिया जारी है।