(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / केंद्र सरकार द्वारा 01 अप्रैल 2004 से तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 01 नवंबर 2004 से नवीन अंशदायी पेंशन योजना एन.पी.एस. लागू की गई है। नवीन पेंशन योजना बाजार आधारित योजना है, इस योजना से सेवानिवृत्त होने वाले एन.पी.एस. कर्मचारी को अल्प पेंशन का भुगतान हो रहा है, जिससे बुढ़ापे में उनका गुजर-बसर अत्यंत पीड़ादायक होता जा रहा है। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले छत्तीसगढ़ के 0 2 लाख 80 हजार कर्मचारी वर्तमान में लागू एन.पी.एस. के स्थान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हैं।
इसी तारतम्य में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जिला गरियाबंद द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी भारत सरकार नई दिल्ली, महामहिम राज्यपाल महोदय छत्तीसगढ़ रायपुर, माननीय मुख्यमंत्री जी छत्तीसगढ़ शासन रायपुर, माननीय मुख्य सचिव महोदय छत्तीसगढ़ शासन रायपुर, के नाम से श्रीमान तहसीलदार महोदय गरियाबंद को ज्ञापन सौंपा गया।
उक्त कार्यक्रम में जिला संयोजक परमेश्वर निर्मलकर, सह संयोजक गिरीश शर्मा, सलीम मेमन, सुरेश केला, नंद कुमार रामटेके, ब्लॉक संयोजक जितेंद्र सोनवानी, दिनेश निर्मलकर, नारायण निषाद, मुकुंद कुटारे, शिवनारायण तिवारी, षडानंद सर्वांकर, फनेन्द्र साहू, वीरेंद्र साहू, कृष्णकुमार बया, मनोज साहू, उमेश निर्मलकर, मनोज शर्मा, चैनसिंह यादव, अशोक साहू, संजय यादव आदि शिक्षक गण उपस्थित थे।