गरियाबंद / गरियाबंद में पढ़ा लिखा एवम खेला कूदा हुवा खिलाड़ी श्री गौतम ठाकुर जो कि शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में व्यायाम शिक्षक रूप में पदस्थ था, आज अपने अथक मेहनत और काबिलियत से शासकीय वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय गरियाबंद में स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद पर नियुक्त हो गए। गौतमठाकुर का यह सफलता उनके कठिन परिश्रम के बाद मिली है।वर्षो से रिक्त पड़े स्पोर्टस ऑफिसर का यह पद आज
भरा भी तो गरियाबंद के ही छात्र एवम खिलाड़ी के माध्यम से,जो कि अत्यंत गर्व का विषय है। इससे पहले स्पोर्ट्स ऑफिसर के आभाव में महाविद्यालयीन खेल पूर्ण रूप से शून्य हो गया था,अब इनके नियुक्ति होने से महाविद्यालय से खिलाड़ी अन्तर महाविद्यालयीन खेलो में भाग ले सकेंगे।गौतम ठाकुर की इस सफलता परअंतराष्ट्रीय खिलाड़ी एवम नोडल अधिकारी श्री संजीव साहू, श्री सूरज महाडिक कोच वॉलीबाल , , प्रहलाद ठाकुर राष्ट्रीय खिलाड़ी वॉलीबॉल, विजय कश्यप, जीतूँ सेन महेंद्र यादव, रमन साहू, अख्तर खान, लच्छी यादव, एवम अनेक वॉलीबॉल एवम खेल प्रेमियो ने हर्ष व्यक्त किये
(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद