ग्राम पंचायत कोपरा के सरपंच हुए बर्ख़ास्त,उप सरपंच राजेश यादव होंगे कार्यवाहक सरपँच - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, November 10, 2021

ग्राम पंचायत कोपरा के सरपंच हुए बर्ख़ास्त,उप सरपंच राजेश यादव होंगे कार्यवाहक सरपँच


(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / फिंगेश्वर  :- न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजिम ने ग्राम पंचायत कोपरा के सरपंच डॉली साहू को छत्तीसगढ़ पंचायतराज अधिनियम 1993 धारा 40(1)क अंतर्गत के परन्तुक में पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में अवचार का दोषी मानते हुए पद से मुक्त किया है। 

बर्खास्त होने के पश्चात उपसरपंच राजेश यादव 6 माह के लिए कार्यवाहक सरपँच होंगे। जनपद पंचायत फिंगेश्वर के आदेश के अनुसार 11 नवंबर दिन गुरुवार को उपसरपंच राजेश यादव को ग्राम पंचायत कोपरा के सरपँच पद का प्रभार सौंपा जाएगा। 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फिंगेश्वर ने ग्राम पंचायत कोपरा के सरपँच पद को लेकर एक आदेश जारी किया है जिसमें छ.ग. पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 40 
( 1 ) ( क ) के तहत सरपंच ग्राम पंचायत कोपरा डाली साहू को सरपंच पद से पृथक कर दिया गया है । अतएव पंचायत राज अधिनियम में निहित प्रावधान अनुसार वरिष्ठ / सहायक आ.ले.प.क. अधिकारी जनपद पंचायत फिंगेश्वर के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत कोपरा में कार्यकारी कार्यवाहक सरपंच की नियुक्ति की कार्यवाही होते तक , कार्यकारी कार्यवाहक सरपंच का प्रभार उपसरपंच को प्रदान कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने सचिव ग्राम पंचायत कोपरा को आदेशित किया है।