श्री जलाराम बापा की जयंती पर निकली में भव्य शोभायात्रा, महाप्रसादी का भी हुआ वितरण - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, November 12, 2021

श्री जलाराम बापा की जयंती पर निकली में भव्य शोभायात्रा, महाप्रसादी का भी हुआ वितरण

संजय देवांगन धमतरी

धमतरी / गुजराती समाज की ओर से श्री जलाराम बाबा की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अलसुबह प्रभात फेरी निकाली गई। देर शाम को बाबा का शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

गुरुवार को श्रीजलाराम बापा की जयंती को लेकर गुजराती समाज में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अल सुबह 4:30 बजे मंदिर में मंगला दर्शन एवं सामूहिक आरती के बाद प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह प्रभात फेरी समाज भवन से चमेली चौक, गोल

बाजार, घड़ी चौक, सिहावा चौक होते हुए वापस समाज भवन पहुंची। यहां बप्पा की आरती के बाद प्रसादी वितरण किया गया। इसके बाद दोपहर में नारायण भोग किया गया। देर शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए वापस गुजराती समाज भवन पहुंची। यहां समाज के अध्यक्ष अरविंद दोषी राकेश लोहाना दिलीप मेहता राजेश रायचूरा सुधीर गांधी ने कहा कि बापा जलाराम की महिमा अपार है। बापा के प्रति समाज जनों के मन में अपार श्रद्धा है। हर साल की तरह इस साल भी जयंती पर्व को बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। उन्होंने समाज जनों की खुशहाली और समृद्धि के लिए भी बाबा से विशेष प्रार्थना की। मौके पर कीर्ति शाह, पीयूष राठौर, भरत सोनी, लखमशी भाई भानुशाली, संतोष शाह, राजेश राठौर, कीर्ति गांधी, जगदीश मेहता, हितेश रायचुरा, सरिता जोशी, भरत भानूशाली, आरती समेत समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
महाप्रसादी ग्रहण करने उमड़ी भीड़

इसी कड़ी में समाज के गणमान्य नागरिकों की ओर से सेंचुरी गार्डन स्थित कांप्लेक्स में भी जयंती पर्व के अवसर पर महाप्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर प्रसादी ग्रहण किया।