(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / पाण्डुका:- विश्व हिंदू परिषद एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल पाण्डुका के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं के साथ कवर्धा की घटना को लेकर मंत्री मोहम्मद अकबर के संरक्षण में कवर्धा में हमारे पवित्र भगवाध्वज का अपमान किया गया। व कवर्धा में हुए साम्प्रदायिक दंगो को लेकर राज्य सरकार पर हिन्दूओं
पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश के मंत्री मोहम्मत अकबर एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मुर्दाबाद नारे लगाते हुए ग्राम मुरमुरा में गाधी चौक पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष संदीप पाण्डेय महामंत्री , किशन कण्डरा, प्रकाश सिन्हा टीकमचंद साहू,छत्रपाल सिन्हा खोवाराम साहू, गुलशन सिन्हा, डोमार साहू, अनिल साहू, नारायण साहू, चम्मन साहू, सुरेन्द्र कुमार साहू, गुलाब राम यादव कामता साहू आदी लोग उपस्थित थे एवं राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।