त्रिभुवन कौशिक धमतरी ग्रामीण
धमतरी / मितानिन कार्यक्रम के तहत स्वच्छ पंचायत रेशमी साहू की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत सेलदीप में मितानिन कार्यक्रम के अंतर्गत हितग्राहियों को धुआं
रहित चूल्हा बनाने प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं को दिया गया। धुआं रहित चूल्हा के संबंध में ग्रामीण महिलाओं को जानकारी दी गई। धुआ के बचाव से आंखों की रोशनी की देखरेख सुरक्षा व अन्य परेशानियों से बचने के लिए धुआं रहित चूल्हा का उपयोग व सावधानी व बीमारी से बचने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सुरक्षा के संबंध में भी बताया गया व समय की बचत के बारे में बताया गया। चूल्हा प्रशिक्षण कार्यक्रम में मितानिन प्रशिक्षक शतरूपा साहू पुष्पा साहू मितानिन एम टी जानु धुव एवं समस्त ग्राम की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं प्रशिक्षण लिया