(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / राजिम / नवापारा :- 21. नवंबर 2021 को प्रिंटिंग प्रेस एसोसियसन नवापारा राजिम अंचल का वार्षिक मिटिंग संतुष्टि रेस्टोरेंट राजिम में रखा गया। जिसमें एसोसियेसन के अध्यक्ष डी.के. साहू (डी.के.फ्लेक्स) ने कहा आज महंगाई दर में बेतहासा वृद्धि हो रही है। जिसके चलते प्रिंटिंग लाईन भी अछूता
नहीं रहा है। प्रिंटिंग मटेरियल के दरों में भारी वृद्धि के कारण फ्लेक्स एवं अन्य प्रिंटिंग दरों में वृद्धि की जा रही है। साथ ही डिफाल्टर ग्राहकों का लिस्ट तैयार करने एवं उनका काम बंद करने का फैसला लिया गया अंचल के सभी प्रिंटरों को साथ लेकर चलने एवं विषम परिस्थिति में भी हमें एक जुट होना पड़ेगा । कोषाध्यक्ष महितोष शर्मा द्वारा वार्षिक लेखा जोखा की जानकारी दिया गया ।जिसमें मुख्य रूप से धनेश्वर साहू, त्रिलोक साहू, प्रभात जैन, कोमल साहू, बसंत प्रजापति,आकाश जैन, राकेश कंसारी, पुरूषोत्तम साहू, राजू कंसारी, प्रेम वैष्णव, प्रदीप वर्मा, जितेन्द्र साहू,रेवानंद पटेल, शेष नारायण साहू, ज्ञानचंद देशमुख, गणेश राम, दीपक सेन, सुकुल राम,चन्द्रहास पटेल, रोशन साहू, दिलीप निषाद आदि उपस्थित थे।