(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद /छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला इकाई गरियाबंद के द्वारा कल माननीय अमरजीत भगत प्रभारी मंत्री जिला गरियाबंद के पीपरछेड़ी आगमन पर हुए कार्यक्रम में सौंपे गए ज्ञापन का शीघ्र असर हुआ।
इसके तहत आज देर शाम 16 दिवंगत पीड़ितों के परिजनों का अनुकंपा नियुक्ति का आदेश जारी किया गया। आदरणीय कलेक्टर महोदय एवं जिला शिक्षा अधिकारी के त्वरित कार्यवाही से आज सुखद परिणाम के रूप में अनुकम्पा आदेश प्राप्त हुआ। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला इकाई गरियाबंद के द्वारा किये जा रहे प्रयासों की अनुकम्पा पीड़ित परिजनों ने आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
त्वरित अनुकंपा आदेश जारी करने में कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री चौरसिया सर, जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर, सहायक आयुक्त श्री सुखदेवे सर, जिला कोषालय अधिकारी श्री तिवारी सर, डीएमसी सर, सभी विकासखंड शिक्षाधिकारी, प्रिंट, इलेक्ट्रिक मीडिया एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला इकाई गरियाबंद द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी में जिला अध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर, प्रांतीय पदाधिकारी यशवंत बघेल, विनोद सिन्हा पूरन साहू छन्नूलाल सिन्हा गिरीश शर्मा ,गीता शरणागत, भुवन यदु, नंदकुमार सुरेश केला, सलीम मेमन ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सोनवानी, हुलस साहू, संतोष साहू, गोविंद पटेल, संजय यादव, खेमराज यादव, कृष्णकुमार बया, जमशीर कुरैशी, सनत यदु, घनश्याम देवांगन, टिकेंद्र यदु, घनश्याम दिवाकर,आर एस कंवर, गोवर्धन यदु, यशवंत नाग, आसिफ मेमन, इम्मू खान, मनोज तिवारी, नरेश्वर यदु, भगवंत कुटारे, मुकुंद कुटारे, दिनेश निर्मलकर, इरफान कुरैशी, द्वारिका सिन्हा, किरण साहू, लता ध्रुव, संजीव सोनटेके ,अनिता मेश्राम,ईश्वरी सिन्हा ,,अंजू धेवरिया,मीना चक्रधारी ,प्रतिभा सकरिया ,आदि ने आभार व्यक्त किया।