(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / पांडुका:- व्यास पब्लिक स्कूल पांडुका में बाल दिवस अवसर पर आनंद मेला का आयोजन रखा गया जिसमें स्कूल के संचालक श्री रूपसिंह सिन्हा एवं मुख्य अतिथि श्री शत्रुघ्न पटेल द्वारा भारत माता की छायाचित्र तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू और माता
सरस्वती के छायाचित्र में गुलाल, पुष्प ,अर्पण कर दीप प्रज्वलित करने के उपरांत स्कूल परिसर में बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल का शुभारंभ किया बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के छोटे और मझोले शॉप लगाए गए बच्चे इसमें खूब व्यापारिक गुण और कुशलता अपने आप कैसे दुकान को संचालित करना है यह सब कार्य को करते दिखे जिसमें मुख्य रुप से गोलगप्पे की दुकान पास्ता, मैगी तथा घर में बने मिठाई, फल,चकली ,पान तथापैकिंग समान नमकीन बिस्किट इत्यादि की दुकान बच्चों के साथ-साथ उनकी पालक भी बड़ी संख्या में स्कूल परिसर में आए और बच्चों का उत्साहवर्धन किया सभी स्टालों में लगभग भीड़ देखने को मिली बच्चे काफी उत्साहित दिखे क्योंकि लगभग 2 साल पूरे होने को है कोरोना महामारी के कारण पढ़ाई के साथ साथ इस तरह के सभी कार्यों पर पाबंदियां थी अब धीरे-धीरे जिंदगी फिर से पटरी पर लौट रही है उसकी खुशी बच्चों के चेहरे में देखने को मिली बच्चे अपने शॉप के अलावादूसरे के शॉप में भी जाकर खरीदी करते नजर आए तथा पैसों के हिसाब किताब और सामान की देखरेख व्यापारी ,बिजनेस आइडिया आदि सब एक साथ सीखने को मिली इसमें स्कूल के शिक्षक उनके साथ पूरे समय उनके सहयोग के लिए उनके साथ बने रहे स्कूल के संचालक महोदय द्वारा बच्चों को आशीर्वचन के साथ-साथ बच्चों को हौसला अफजाई के लिए स्कूल में हो रहे सभी गतिविधियों के लिए बच्चों को पुरस्कृत किए जिसमेंरंगोली प्रतियोगिता जी .के. निबंध प्रतियोगिता खेलकूद के अलावा स्कूल में अच्छे प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों को संचालक महोदय द्वारा सम्मानित और पुरस्कृत किया गया तथा भविष्य में ऐसी और अच्छा कार्य करने के लिए उन्हें आशीर्वाद दिए तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही साथ स्कूल के कार्यक्रम को संचालित कर रहे कुलदीप पटेल तथा उनके सभीसहयोगी टीचर स्टाफ को भी पुरस्कृत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की बच्चों ने लास्ट सभी शॉप के बिक्री के उपरांत सामूहिक रूप से डांस कर रिलैक्स महसूस करते हुए अपने घर को गए बच्चों के साथ साथ टीचर स्टाफ एवं पालन भी थिरकते नजर आए बहुत ही आनंद में कार्यक्रम की प्रस्तुति स्कूल के बच्चों के द्वारा किया गया।