संजय देवांगन धमतरी
धमतरी / छत्तीसगढ़ में दीपावली के बाद मडई मेले का भी अपना एक महत्व है इस साल छत्तीसगढ़ के धमतरी स्थित मां अंगारमोती मंदिर 12 नवंबर से बड़े मेले का आयोजन शुरू हुआ इस मेले के साथ यहां यहां के लोग आस्था के नाम पर एक प्रथा निभाते हैं जहां संतान प्राप्ति के लिए महिलाएं पेट के बल लेट
ती है और बैगा उनके ऊपर से होकर गुजरते हैं हर साल दिवाली के बाद पहले शुक्रवार को मन्नत के साथ दूरदराज से बड़ी संख्या में महिलाएं गंगरेल आती है यही वजह है कि दूर दूर से महिलाएं आती है मां अंगारमोती जिनकी ख्याति दूर दूर तक फैली हुई है मान्यता के अनुसार दीपावली के बाद आने वाले पहले शुक्रवार को यहां बड़े मेले का आयोजन होता है शुक्रवार को दिवाली के बाद मेले देखने शहर सहित ग्रामीण इलाकों से हजारों कीसंख्या में श्रद्धालु पहुंचे वनदेवी अंगार मोती का दर्शन कर उन्होंने अपने परिवार की सुख शांति और समृद्धि की कामना की इलाके में पूरे साल मंडई का दिन सबसे खास होता है आदिवासी परंपराओं के साथ पूजा और रतिया निभाई जाती है इस दिन यहां बड़ी संख्या में महिलाएं संतान प्राप्ति के लिए मन्नत मांगने पहुंचती है महिलाएं मंदिर के सामने हाथ में नारियल अगरबत्ती नींबू लिए कतार में खड़ी होती हैं यहां केलोग का कहना है कि यहां वे तमाम बैगा भी आते हैं जिन पर देवी सवार होती है और झुमके झुमके थोड़े बेसुध से मंदिर की तरफ बढ़ते हैं चारों तरफ ढोल नगाड़ों की गूंज रहती है बैगा को आता देख कतार में खड़ी सारी महिलाएं पेट के बल दंडवत लेट जाती है और सारे बैगा महिलाएं के ऊपर से गुजरते हैं मान्यता है कि जिस भी महिला के ऊपर बैगा का पैर पड़ता है उसे संतान के रूप में माता अंगारमोती का आशीर्वाद मिलता है ऐसे समय में यह मान्यता हैरान करने वाली है