उड़ीसा से छत्तीसगढ़ गांजा तस्करी करने वाले 06 आरोपी चढ़े गरियाबंद पुलिस के हत्थे - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, December 31, 2021

उड़ीसा से छत्तीसगढ़ गांजा तस्करी करने वाले 06 आरोपी चढ़े गरियाबंद पुलिस के हत्थे

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

सभी आरोपी गण चांदा हांडी जिला नवरंगपुर उड़ीसा के निवासी

दो पिट्ठू बैग के अंदर पैकेट बनाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ गांजा

गरियाबंद  /  31 दिसंबर  2021 को जरिए मुखबीर से सूचना मिला की एक मारुति सुजुकी आर्टिका वाहन क्रमांक OD02BV2077 वाहन में देवभोग की ओर से रायपुर की ओर जा रही है जिसमें अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी

जिला गरियाबंद पुलिस कप्तान श्री जय ठाकुर के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश ठाकुर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी गरियाबंद श्री पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद के निश्चित सचिन सिंह श्याम द्वारा टीम गठित कर घेराबंदी के लिए घटनास्थल टोनी नाला के पास मेन रोड एनएच 130 मैं जाकर मुखबीर के बताया बताया सफेद तिलक के आर्टिका वाहन को रुकवा कर पूछताछ करने पर वाहन चालक नवीन साहू पिता सुंदर लाल साहू उम्र 30 वर्ष निवासी कुम्हारी गुड़ा शिव मंदिर थाना चांदा हांडी बताया गाड़ी में अन्य 5 लोग बैठे थे गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी में दो काला रंग
का पिट्ठू बैग रखे थे सभी लोगों को वाहन से उतार कर उतार कर दो काले रंग के पिट्ठू बैग के संबंध में पूछताछ करने पर गोलमाल एवं आनाकानी करने से दोनों बैग को संदेहास्पद समान रखें होने के अंदेशा पर एवं पूछताछ करने पर संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने के आधार पर पैकेट को तलाशी लेने पर मादक पदार्थ गांजा पाया गया। मौके पर शंकर सॉरी भरत सॉरी शोबी उर्फ सैयद मोहम्मद सोहेल समीम खान एवं छोटू खान का धारा 27 भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत मेमोरेंडम कथन लिया गया कथन के आधार पर पांचों से पृथक पृथक पैकेट में मादक पदार्थ गांजा बरामद किया मादक पदार्थ गांजा को तोलने पर कुल वजन 13 किलोग्राम कीमती ₹130000 होना पाया गया। 

5 नग मोबाइल कीमती 50,000

एक मारुति सुजुकी आर्टिका कार कीमती 10 लाख रुपए

 कुल जुमला कीमती 11 लाख 80 हजार रुपए का।

आरोपी गण

1. शंकर सॉरी पिता जोगेश्वर सॉरी उम्र 19 वर्ष

2. भरत सॉरी पिता कपूरचंद सॉरी उम्र 20 वर्ष 

.3 सोबी उर्फ सैयद मोहम्मद सोहेब पिता सैयद मोहम्मद यूसुफ उम्र 21 वर्ष 

4.समीम खान पिता निजावत खान उम्र 19 वर्ष 

5.छोटू खान पिता गुलाब खान उम्र 28 वर्ष सभी निवासी बहरा मुंडा थाना चांदा हांडी जिला नवरंगपुर उड़ीसा

6.नवीन साहू पिता सुंदर लाल साहू उम्र 30 वर्ष निवासी गोमहारीबुडा थाना चांदा मंडी जिला नवरंगपुर उड़ीसा

दिनांक गिरफ्तारी समय

 31/ 12/2021

क्रमशः 14 :10 ,14 :18,14:30 ,14:37 ,14:45 14:42 बजे

संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह श्याम सउनि प्रह्लाद ठाकुर प्रधान, प्रधान आरक्षक डिकेश्वर साहू ,आरक्षक मुरारी यादव सुखसागर नाग ,संजय सूर्यवंशी रोहित साहू, मनीष चलकर ,आलोक शर्मा ,अनिल अनंत,परमेश्वर नेताम ,रतनलाल बंजारे की सराहनीय भूमिका रही।