(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / फिंगेश्वर :- संत बाबा गुरु घासीदास की 265 वी जयंती के अवसर पर ग्राम बिजली मे धूमधाम से मनाये गए इस अवसर पर शौभायात्रा व पंथी नृत्य का आयोजन सतनामी समाज द्वारा किया गया।27 दिसम्बर को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मधुबाला रात्रे सभापति जिला पंचायत गरियाबंद अध्यक्षता डाँ आनंद मतावले सरंक्षक सतनामी समाज विशेष अतिथि दुजलाल बंजारे,
चतुर मण्डल, जिला शिक्षा अधिकारी खटकर सर ,सुघरमल आडे,रुखमंणी माण्डले, सहदेव बंजारे, विष्णु जाँगडे, भागचंद चतुर्वेदी, कीर्ति निषाद, सरपंच देमीन पीलाचंद माण्डले, विश्वनाथ पटेल, शत्रुहन साहू थे । अतिथियों ने सतनाम के प्रतीक जैतखाम मे पूजा अर्चना एव पालो चढाकर पुण्य स्मरण किया गया वही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मधुबाला रात्रे ने कहा की गुरुघासीदास बाबा के बताए उपदेश पर कहा सत्य ही मानव का आभूषण है। मनखे मनखे एक समान को विस्तार पूर्वक बताते कहा कि हमे सत रास्ता पे चलना चाहिए।शिक्षा ही ऐसा धन है जिसे कोई चुरा नही सकता बटवारा नही हो सकता ऐसे सतनाम को अपने जीवन मे धारण करे ताकि हमारा परिवार समाज सुखमय हो।हम सबको नशा पान से दुर रह कर बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए वहि मुख्य अतिथि मधुबाला रात्रे सभापति जिला पंचायत ने टिनसेट के लिए 5 लाख की घोषणा भी किया इस अवसर पर पीलाचंद माण्डले, कमलेश बंघेल ,नंदु राम यादव, मनी राम ढीढी, दुजलाल ढीढी,आशा राम माण्डले, संत राम ढीढी, हेमंत ढीढी,भोज राम कुर्रे प्रितम बघेल ,सूरज माण्डले, डाकेश ढीढी,हेमराज कुर्रे आदि लोग उपस्थित थे