(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / राजिम :-समीपस्थ ग्राम परतेवा में स्व.श्रीमती भुखीन बाई साहू एवं स्व.शुभम साहू की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृतियों में श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन उनके परिजनों घोंडुल साहू,चिमन साहू,रोहित साहू,तीरथ साहू आदि के द्वारा किया जा रहा है। यह आयोजन दिनाँक 21 दिसंबर से 29 दिसंबर तक किया जाएगा। श्रीमद्भागवत कथा के प्रवचनकर्ता पंडित दिलीप त्रिपाठी जी ब्राह्मणडीह कोमाखान वाले होंगे जिसके श्रीमुख से यह कथा का वाचन होगा। उक्त जानकारी आयोजनकर्ता रोहित साहू व हुलास साहू ने दी है।