हमारे नायक में व्याख्याता ओम प्रकाश वर्मा का चयन - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, December 20, 2021

हमारे नायक में व्याख्याता ओम प्रकाश वर्मा का चयन

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद  

गरियाबंद / शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरछेड़ी विकासखंड गरियाबंद के व्याख्याता श्री ओम प्रकाश वर्मा का चयन समग्र शिक्षा अभियान छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पढ़ाई तुहर द्वार  के तहत पेड़ागाजी शाखा के अंतर्गत द्वारा  विज्ञान विषय के मेंडलीफ की आवर्त सारणी को कैसे आसानी से पढ़ सके, समझ सके, याद रख सके, जिसमें कि लगभग

108 अलग-अलग तत्व के बारे में व्याख्या की गई है जिसमें सभी के अलग-अलग परमाणु क्रमांक और परमाणु भार होते हैं, सभी के गुण अलग-अलग होते हैं और इन सब को आसानी से कैसे याद कर सके खासकर लैंथेनाइड एवं एलकी नाइट समूह के तत्वों को याद करने व समझने की काफी सरल विधि श्री ओम प्रकाश वर्मा के द्वारा बताया गया जिसे कक्षा 9 वी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को लाभ मिल सके l ऑनलाइन पोर्टल सीजी स्कूल पर 19 दिसंबर के अंक में हमारे नायक के रूप में चयनित होकर आपने पुरे अंचल सहित जिले को गौरवान्वित किया है l
व्याख्याता श्री ओम प्रकाश वर्मा का हमारे नायक के रूप में चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद् श्री करमन खटकर, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री श्याम चंद्राकर जी, बीआरसी श्री लखन साहू जी, विद्यालय के प्राचार्य श्री बी के त्रिवेदी जी, जिला नोडल अधिकारी अटल टिंकरिंग श्रीमती  मीनाक्षी शर्मा ब्लॉक मेंटर श्री भागचंद चतुर्वेदी, श्री संतोष तारक , जिलाध्यक्ष, शिक्षक संघ श्री परमेश्वर निर्मलकर जी , ब्लॉक अध्यक्ष , शिक्षक संघ श्री जितेंद्र सोनवानी, शिक्षक एवम् पूर्व अंक के हमारे नायक श्री हरीश तांडे, शिक्षक संजय यादव जी, संकुल समन्वयक श्री कृष्णकुमार बया सहित व्याखाता श्री केआर साहू , दिनेश निर्मलकर  , दीपक गाउली , हरिनारायण यादव, वीरेंद्र सिन्हा, चंद्र कुमार कस्यप्, नूतन साहू, योगेस्वरी यादव, हेमंत दाऊ, श्री रूपेश तांडे, चंद्र उइके ने बधाई प्रेषित किये है l