ब्रेकिंग – गरियाबंद : दर्दनाक सड़क हादसा! तेज रफ्तार ट्रक ने 3 को कुचला, 2 लोगों की मौत - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, December 12, 2021

ब्रेकिंग – गरियाबंद : दर्दनाक सड़क हादसा! तेज रफ्तार ट्रक ने 3 को कुचला, 2 लोगों की मौत

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

नेशनल हाइवे 130 कोदोबतर के समीप हुआ दुर्घटना में दो लोगो की मौत

गरियाबंद जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर ग्राम कोडोबतर के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोगो की मौत हो गई। घटना के विषय मे मिली जानकारी के अनुसार

राजिम की ओर से मोटरसाइकिल में दो युवक गरियाबंद की ओर आ रहे थे ,जो कोडोबतर के समीप नेशनल हाइवे 130 में मवेशी से टकरा गए और सड़क में गिर गए ,उन्हें गिरे देख नजदीक खड़े लोगो के द्वारा उन्हें उठाने जा रहे थे तभी गरियाबंद से राजिम की ओर जा रहा एक ट्रक ने गिरे मोटरसाइकिल सवार और उन्हें
उठाने जा रहे लोगो को रौंदकर भाग निकला । इस घटना में मौके पर ही एक ब्यक्ति जो बुरी तरह से रौंदा गया था उसकी मौत हो गई , वही एक ब्यक्ति को गरियाबंद जिपा अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी भी मौत हो गई थी । वही एक ब्यक्ति को गम्भीर चोट लगी है जिसे जिलाअस्पताल में प्राथमिक उपचार कर रायपुर
रिफर किया गया। वही घटना की जानकारी मिलते ही गरियाबंद पुलिस अस्पताल पहुच गई है ,और घटना की जानकारी लेकर अज्ञात ट्रक की तलाशी शुरू कर दिए है ।जानकारी के अनुसार मृतक एक ब्यक्ति रायपुर निवासी है वही दूसरा ब्यक्ति खरखरा निवासी है ।