जनरल बिपिन रावत एवं शहीद वीरनारायण सिंह को पहल नवयुवक मंडल ने दी श्रद्धांजलि - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, December 11, 2021

जनरल बिपिन रावत एवं शहीद वीरनारायण सिंह को पहल नवयुवक मंडल ने दी श्रद्धांजलि

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / राजिम :- छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीरनारायण सिंह के शहादत दिवस एवं गत दिनों चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत अन्य सैनिकों की तमिलनाडु के कुन्नूर इलाक़े में हुवे हेलिकॉप्टर दुर्घटना में निधन पर ग्राम मुड़तराई में पहल नवयुवक मंडल के सदस्यों के द्वारा मोमबत्ती व दीपक जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

एवं उसकी स्मृति में वृक्षारोपण किया। इस मौक़े पर संस्था के अध्यक्ष हुलासराम साहू ने कहा कि शहीद वीरनारायण सिंह का नाम प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में छत्तीसगढ़ के इतिहास में दर्ज है। इन्होंने गरीबों के लिए व देश की आजादी के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की। भूख और गरीबी के खिलाफ उन्होंने मुखर होकर लड़ाई लड़ी और वंचितों और शोषितों को उनका हक दिलवाया। वहीं जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक दुर्घटना में निधन पर पहल नवयुवक मंडल के सचिव पुरंदर वर्मा ने कहा कि देश के
पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत की बुधवार सुबह पत्नी मधुलिका समेत एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई। देश के लिए उनकी कार्य सदा याद रहेगा हमारे देश की युवाओ को सदैव विपिन रावत से प्रेरणा मिलेगी। देश के पहले सी.डी.एस. जनरल विपिन रावत का एैसे आकस्मिक चले जाना पुरे देश के अपूरणीय क्षति है। इस दुर्घटना से देश ने एक कुशल यौद्धा, एक अदभुत रणनीतिकार और अनुभवी नेतृत्वकर्ता को खो दिया है। उनकी स्मृतियां हम सभी को हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी। इस मौके पर ध्रुव गोंड़ आदिवासी समाज राजिम परिक्षेत्र के अध्यक्ष तोरण लाल ध्रुव ने शहीद वीरनारायण सिंह का परिचय वाचन कर उसे महान योद्धा बताया। इस अवसर पर समिति के संयोजक सालिक राम साहू,सदस्य पिंटू वर्मा,पीताम्बर ध्रुव, परस ध्रुव, अशोक साहू,ईश्वर वर्मा,टिकेश्वर वर्मा,श्रीराम वर्मा, धनंजय साहू,रुद्र साहू, सत्यनारायण वर्मा आदि उपस्थित रहे।