अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप मे मनाया - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, December 25, 2021

अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप मे मनाया

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / पाण्डुका  :- भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न परम आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती को भारतीय जनता पार्टी ने सुशासन दिवस के रूप मे
मनाती  है इसी तारतम्य में मंडल पाण्डुका के तत्वावधान में राम मंच कुरूद  में अटल जी की 97वी जन्म जयंती मनाई गई जिसमे प्रमुख रूप से भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री संदीप पाण्डेय श्री डोमार साहू जी जिला सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ट, श्री मति स्निग्धा शर्मा मंडल उपाध्यक्ष,  भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गुलशन सिन्हा ,

रामकुमार  यादव पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष , भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू ,उर्मिला ध्रुव पूर्व मंत्री,प्रेमलाल साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए। संदीप पाण्डेय,स्निग्धा शर्मा गुलशन सिन्हा एवं भुनेश्वर साहू ने अटल बिहारी जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला डोमार साहू ने कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन किया।