(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
समूचा अंचल शीतलहर की चपेट में, लोग अलाव का ले रहे हैं सहारा.
बड़े बुजुर्गों ने कहा कि 10 सालों में भी नहीं पड़ी हाड़ को कंपा देने वाली ऐसी ठंड
नवापारा राजिम। नगर एवं समूचे अंचल में कड़ाके की पड रही ठंड ने लोगों को काफी बेचैन कर दिया है उनका जीना बेहाल कर दिया है ।लोग चौक - चौराहों,
गली मोहल्लों में अलाव का सहारा लेने लगे हैं। वहीं बाजार में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है।तापमान में आई भारी गिरावट ने जनमानस को ठंड से ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है। यूं कहें कि समूचा अंचल शीतलहर की चपेट में है। नगर के वरिष्ठ चिकित्सक व समाजसेवी डॉ. राजेंद्र गदिया ने लोगों से खासकर बुजुर्गों से ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े, स्वेटर और मोजे पहनने को कहा है।नगर के बुजुर्ग रामलाल निषाद ने कहा कि विगत 10 वर्षों में भी इस तरह की ठंड का एहसास नहीं हुआ था। इस वर्ष ठंड का प्रभाव कुछ ज्यादा ही नजर आ रहा है जो कि एक रिकॉर्ड है।लगातार बढ़ रही ठंड व सर्दी से लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव आने लगा है। सेहत के लिए ठंड के मौसम को अच्छा माना जाता है वहीं सर्दी का मौसम अब बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ने लगा है।