राष्ट्रीय गणित दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, December 22, 2021

राष्ट्रीय गणित दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / छुरा  :- आईएसबीएम विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य  पर छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला एवं मॉडल प्रदर्शनी का विधिवत आयोजन  गणित विभाग , स्कूल ऑफ साइंस

एवं विज्ञान क्लब के तत्वाधान में दिनाँक 22 दिसम्बर 2021 को किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ अरुण राय व डॉ भूपेंद्र पाठक  तथा विशेष अथिति के रूप में  विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आनंद महलवार , रजिस्ट्रार डॉ बी पी भोल व डॉ एन के स्वामी
डीन, उपस्थित रहेंगे।  इस कार्यक्रम में विज्ञान , प्रौद्योगिकी एवं कम्प्यूटर विभाग के छात्र छात्राओं  द्वारा बनाये गए मॉडल एवं पोस्टर की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी ।  इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष, विज्ञान संकाय के सभी प्राध्यापक एव छात्र- छात्राएं भी उपस्थित रहेंगें ।