(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / राजिम :- सन्त बाबा गुरु घासीदास की 265वी जयंती के अवसर पर ग्राम रोहिना मे धूमधाम से मनाये गए इस अवसर पर त्रिदिवसीय पंथी नृत्य का आयोजन सतनामी समाज द्वारा किया गया । 18 दिसंबर से 20 दिसंबर तक 20 दिसंबर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि किरण टण्डन प्रतिनिधि सभापति जिला पंचायत गरियाबंद विशेष अतिथि विनोद टण्डन, हरीश टांडे शिक्षक, ग्रामीण अध्यक्ष गणेश टोंडे थे इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए
प्रतिनिधि सभापति जिला पंचायत किरण टण्डन ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने उन्होंने कहा कि मानव जाति के उत्थान मे संत बाबा गुरु घासीदास का जीवन अनुकरणीय है।हम सभी को उनके बताए संदेश को जीवन मे उतारने की जरूरत है उनहोने कहा कि सत्य के रास्ते मे चलकर मानवता के हित मे काम करना चाहिए।उनके ही आर्शीवाद से सभी लोगो के कल्याण और छत्तीसगढ़ के विकास के कार्य किए जा रहे जा रहे है टण्डन ने सम्पूर्ण समाज को बाबा के सिध्दांतों व आदर्शों पर चलने के लिए आग्रह किया साथ ही समाज मे एकता व अखंडता बनाये रखने पर जोर दिया साथ ही साथ उन्होंने मिनीमाता की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए समाज के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया इस अवसर पर कीर्तन सूर्यवंशी , मिलाप बंजारे, बृजमोहन बंजारे, मोहन लाल घिदौडे , खम्मम टांडे , विनोद टण्डन, नरेन्द्र टण्डन, आसकरण टण्डन, पवन मांडे, डाकेलाल मांदे झामसिग सोनवनी सहित आदि लोग उपस्थित थे